Placeholder canvas

Dubai में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

दुबई में आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

DUBAI GOLD RATE

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 24 अप्रैल को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh224.75 (भारतीय रूपए 4747.86) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh211.25 (भारतीय रूपए 4462.67) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh201.50 (भारतीय रूपए 4256.70) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh172.75 (भारतीय रूपए 3649.36) पर चल रहा है।

Dubai में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh211.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh211.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh225.50 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh224.75 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें कमी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसारसभी प्योरिटी वाले सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 51000 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा 916 शुद्धता का सोना 46904 रुपये का हो गया है। वहीं  750 शुद्धता वाले सोने के दाम कम होकर 38404 रुपये पर आ गए हैं। साथ ही 585 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना कम होकर 29955 रुपये पर पहुंच गया है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Dubai में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।