Placeholder canvas

Dubai में आज 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट का दाम

Dubai Gold Rate: दुबई में आज सोने के दाम में 1 दिरहम से अधिक तक गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai में आज 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट का दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 23 अप्रैल को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh234.00 (भारतीय रूपए 4871.98) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh219.75 (भारतीय रूपए 4575.29) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh209.75 (भारतीय रूपए 4367.09) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh179.75 (भारतीय रूपए 3742.47) पर चल रहा है।

DUBAI GOLD RATE

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh221.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh219.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh235.50 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh234.00 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

GOLD

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें कमी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार जहां 18 अप्रैल को सोना का भाव 53,590 रुपए था तो अब इसमें कमी होकर 23 अप्रैल को सोने का भाव 52474 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1116 रुपए कम हुई है।

सिर्फ सोना ही नहीं चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार  इस हफ्ते की शुरुआत में ये 69910 रुपए पर थी जो अब 66685 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 3225 रुपए कम हुई है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Dubai में आज 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट का दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।