Placeholder canvas

दुबई एयरपोर्ट ने दी जानकारी, साल 2020 में एअरपोर्ट पर आए थे 17 मिलियन यात्री

दुबई एयरपोर्ट  से एक बड़ी खबर समाने आई है और ये खबर यात्रियों से जुडी हुई है। दरअसल, खबर है कि साल 2020 में दुबई एयरपोर्ट  में 17 मिलियन यात्रियों आए हैं।

दुबई इंटरनेशनल (DXB) के मालिक और संचालन ने जानकारी दी है कि 2020 में इसके 17 मिलियन यात्री थे। इसी के साथ महामहिम जीडीआरएफए दुबई के महानिदेशक महामहिम अहमद अल मैरिज ने पुष्टि करी है कि दुबई हवाई अड्डों ने पिछले जुलाई में हवाई यातायात की वापसी के बाद से यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी है। वहीं अल मैरी ने यह भी कहा कि नए साल की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या में वृद्धि, संयुक्त अरब अमीरात द्वारा COVID-19 संकट को संबोधित करने के लिए उठाए गए एहतियाती उपायों में बढ़े हुए आत्मविश्वास को दर्शाती है।

वहीं दुबई एयरपोर्ट्स ने पहले कहा था कि वह 2021 के पहले सात दिनों में 545,000 यात्रियों को DXB के माध्यम से यात्रा करने की उम्मीद कर रहा था। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि हवाई अड्डे का वार्षिक यातायात 2019 में 86।4 मिलियन था।

साल 2020 में कोरोना वायरस की वजह से काफी लम्बे समय तक दुबई एयरपोर्ट  बंद रहा ज्सिकी वजह से ऐर्पोत्त पर यात्री कम नजर आए हैं लेकिन अब सभी चीजें सामान्य रूप से शुरू हो गयी है जिसके बाद अब दुबई एयरपोर्ट  पर यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है।

आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से अभी तक दुनियाभर के देशों में 16 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 6 करोड़ से ज्याद लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पहले लॉकडाउन लगाया गया था और उसके बाद कई चरणों के तहत इस लॉकडाउन को खोला गया था।