Placeholder canvas

आज बदलेगा यूएई का मौसम, NCM ने दी जानकारी, गर्म और धूल भरा रहेगा वातावरण

यूएई के मौसम में आज बड़ा बदलाव होने वाला है और इस बार की जानकारी  राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है।दरअसल, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि गुरुवार को दुबई और अबू धाबी का मौसम गर्म और धूल भरा वातावरण रहेगा। इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ये भी कहा है कि गुरुवार को दुबई में मौसम की स्थिति ज्यादातर साफ होगी और मध्यम हवा के साथ धूप निकलेगी।

वहीं दोपहर में दुबई और अबू धाबी में तापमान बढेगा और तापमान 40 ° C तक बढ़ने की संभवाना है और इसी वजह से 24kph तक की हल्की हवा चलेगी। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अबू धाबी के मौसम में हल्की हवाओं के साथ सामान्य मौसम रहने की बात कही है।

आज बदलेगा यूएई का मौसम, NCM ने दी जानकारी, गर्म और धूल भरा रहेगा वातावरण

इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तापमान के थोड़ा ठंडा होने की भी भविष्यवाणी करी है।  दोपहर में मौसम  का 39°C तक पहुंच जाने की उम्मीद है और हवा की गति लगभग 19kph हो जाएगी। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र संयुक्त अरब अमीरात के लिए सामान्य रूप से उचित परिस्थितियों की भविष्यवाणी की है  लेकिन कहा कि हवाएं दिन में कई बार धूल उड़ा सकती हैं। साथ ही पूर्वी क्षेत्रों में दोपहर बाद कुछ हल्के बादल बन सकते हैं।

वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुसार, मौसम में होने वाले इस बदलाव के कारण गुरुवार की रात और शुक्रवार सुबह के शुरुआती घंटों में दुबई और अबू धाबी में रात का तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

आपको बता दें, इससे पहले भी यहां के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है जिसकी वजह से यहां की पुलिस ने मौसम को लेकर चेतवानी जारी करते हुए कहा था कि इस बदले मौसम के बीच गाड़ी धीमी गति से वाहन चलाए ताकि दुर्घटना होने से बचा जा सकें।