Placeholder canvas

दुबई, अबूधाबी समेत पूरे अमीरात में जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, NCM ने दी जानकारी

कोरोना कहर के बीच दुबई के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है और इस मौसम के बदलाव की जानकारी NCM ने दी है।

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र (NCM) ने दुबई के मौसम को लेकर जानकारी दी है कि गुरुवार को दुबई में मौसम की स्थिति में बदलाव होगा। यहाँ ओर आसमान साफ़ रहेगा और उस वजह से मध्यम हवा के साथ धूप निकलेगी। वहीं इसी के साथ NCM के ने ये भी कहा है कि दुबई मे दोपहर के बाद थोड़ी में तापमान बढेगा और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इसी के साथ हवा भी का रुख भी तेज हो सकता है। यहाँ पर हवा 23kph तक की हवाएं चल सकती है।

दुबई, अबूधाबी समेत पूरे अमीरात में जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, NCM ने दी जानकारी

वहीं NCM ने अबू धाबी के मौसम को लेकर भी जानकारी दी है। NCM के कहा है कि यहाँ पर भी आसमान साफ़ रहेगा और इस वजह से धूप भी खिली रहेगी। और हवा सामान्य रहेगी।  इसी के साथ यहाँ पर दोपहर में तापमान बढ़ने की भी संभावना है। यहां पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।

इसी के साथ संयुक्त अरब अमीरात के मौसम को लेकर राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि यहां पर मध्यम हवाओं के कारण रेत और धूल उड़ सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से हल्की बारिश हो सकती है और इस वजह से दुबई और अबू धाबी के मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। संयुक्त अरब अमीरात में बारिश होने की वजह से दुबई और अबू धाबी में गुरुवार की रात और शुक्रवार सुबह के शुरुआती घंटों में रात को तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

आपको बता दें, UAE, दुबई और अबू धाबी  के मौसम ये बदलाव इस समय पर हो रहा है। जब दुनियाभर के देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे हैं।