Placeholder canvas

कोरोना संकट के बीच दुबई रेस्टोरेंट के लिए जारी हुए नई गाइडलाइन, रखनी होगी अब तीन मीटर की दूरी

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी देशों ने ३ अहम नियम बनाया है और इसमें फेस मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियम शामिल है। वहीं इस बीच दुबई भोजनालयों में तालिकाओं के बीच की नए डिस्टेंसिंग नियम की घोषणा हुई है।

जानकारी के अनुसार, दुबई की सुप्रीम कमेटी ऑफ क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट ने शुक्रवार, 22  जनवरी को नई सीमाओं की घोषणा की गई और इस नई सीमाओं के तहत रस्टोरेंट में तालिकाओं के बीच दूरी दो से तीन मीटर तक बढ़ा दी गई है। वहीं रेस्तरां में प्रति टेबल लोगों की संख्या भी 10 से सात हो गई है। वहीं कैफे में, प्रति टेबल अधिकतम संख्या चार है। ये सब नियम कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गये हैं।

इससे पहले दुबई पर्यटन ने एक बड़ी घोषणा करी है और इस बात की जानकारी दुबई मीडिया कार्यालय ने दी है। दुबई मीडिया कार्यालय ने जानकारी दी है कि गुरुवार को अमीरात में जारी किए गए सभी मनोरंजन परमिटों को निलंबित कर दिया है। वहीं दुबई मीडिया कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा करते हुए जानकारी दी कि दुबई  पर्यटन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मनोरंजन परमिटों को निलंबित कर दिया और अमीरात में जारी किए गए सभी मनोरंजन परमिट को निलंबित करने की प्रकिया तुरंत प्रभावी होंगे। इसी के साथ ये भी जानकारी दी कि दुबई पर्यटन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ प्रगति का मूल्यांकन करना जारी रखेगा।

आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 19 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 9 करोड़ से ज्यादा ओग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। वहीं दुबई में कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए बड़े पैमाने पर कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द इस वायरस को खत्म किया जा सकें।