Placeholder canvas

Dubai: अमीरात एयरलाइन ने अक्टूबर से नई उड़ानों का किया ऐलान

Emirates एयरलाइन ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों को लेकर है। दरअसल, Emirates एयरलाइन ने बुधवार, 8 सितंबर को घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि वह दक्षिण अफ्रीका में और उसके बाहर अपने परिचालन का विस्तार करेगा। माना जा रहा है कि अक्टूबर तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 28 फ्लाइट हर सप्ताह उपलब्ध हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार, यह कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से दक्षिण अफ्रीका के लिए एयरलाइन का सबसे बड़ा साप्ताहिक फ्लाइट है। इसका मुख्य उद्देश्य दुबई आने के इच्छुक यात्रियों के लिए ज्यादा अवसर प्रदान करना है। इसके अलावा दुबई के माध्यम से 120 से अधिक वैश्विक गंतव्यों के लिए ट्रांजिट होने वाले यात्रियों को और ज्यादा विकल्प प्रदान करना है।

Dubai: अमीरात एयरलाइन ने अक्टूबर से नई उड़ानों का किया ऐलान

माना जा रहा है कि 31 अक्टूबर, 2021 से साउथ अफ्रीका के लिए अधिक फ्लाइट का संचालन बढ़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही  1 जनवरी, 2022 से, अमीरात A380 दैनिक तौर पर सेवाओं जोहान्सबर्ग के लिए संचालित होगा।

बताया गया कि कि दुबई आने वाले दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों को स्थानीय स्वास्थ्य सुविधा में 48 घंटों के भीतर जारी किए गए क्यूआर कोड के साथ एक नकारात्मक Covid19 पीसीआर परीक्षण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। वहीं दुबई आने वाले यात्रियों को प्रस्थान के छह घंटे के भीतर प्रस्थान हवाई अड्डे पर किए गए परीक्षण के लिए एक क्यूआर कोड के साथ एक रैपिड पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी।

दुबई पहुंचने वाले यात्रियों को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर एक और कोविड-19 पीसीआर परीक्षण कराना होगा। दुबई में ट्रांजिट करने वाले सभी यात्रियों को अपने अंतिम गंतव्य की सभी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।आपको बता दें, Emirtaes की उड़ान अनुसूची का विस्तार दुबई के लिए ग्राहकों की मांग में वृद्धि की वजह से होता है।