Placeholder canvas

UAE में सोने की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें आज का रेट

UAE में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। यूएई में आज सुबह 9.20am बज सोना 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,775.61 डॉलर प्रति औंस पर था। इससे पहले यूएई में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में सोने की कीमत Dh0.75 प्रति ग्राम के आसपास गिर गई।

दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के आंकड़ों के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh215.0 देखने को मिली। इसके अलावा 22कैरेट सोने की कीमत Dh202.0 और 21 कैरेट सोने की कीमत Dh192.75 देखने को मिली। वहीं 18 कैरेट सोने का दाम Dh165.25 चल रहा।

UAE में सोने की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें आज का रेट

इसी के साथ OANDA के एक वरिष्ठ बाजार विश्लेषक जेफरी हैली ने सोने के कीमत में और भी अधिक गिरावट की उम्मीद की है।

अगर यूएई के अलावा भारतीय बाजार में सोने की कीमत को लेकर बात किया जाए तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार की सुबह सोने की कीमत में 154 रुपये और चांदी की कीमत में 125 रुपये की टूट दर्ज की गई।

इस गिरावट के बाद दिल्ली के बाजार में 999 शुद्धता वाले 24 कैरट सोने की कीमत 47060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दिन सोना 47214 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी का भाव 67866 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

UAE में सोने की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें आज का रेट

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,778 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 25.84 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी। न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,779.70 डॉलर प्रति औंस रह गई।