Placeholder canvas

दुबई में आज सोने के दाम में हुआ बदलाव, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

दुबई से सोने की कीमतों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से दुबई में मंगलवार, 13 जुलाई सुबह सोने की कीमतों में वैश्विक दरों के अनुरूप तेजी आई है। ऐसे में अगर प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो खरीदने से पहले एक बार सोने के नए रेट्स जरूर देख ले।

जानिए यूएई में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

दुबई में आज सोने के दाम में हुआ बदलाव, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

सोने की कीमतों में तेजी के कारण यूएई समयानुसार सुबह 9.15 बजे हाजिर सोना 0.15 प्रतिशत बढ़कर 1,809.86 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा आज दुबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत Dh218.5 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4431.17) से बढ़कर Dh219.25 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4446.38) पहुंच गई है।

वहीं अगर दुबई में 22 कैरेट गोल्ड की बात की जाए तो यह Dh206.0 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4177.67) कर रहा था। इसके अलावा 21 कैरेट गोल्ड Dh196.5 ( भारतीय रूपए 3985.01) और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत आज सुबह दुबई में Dh168.5 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 3417.17) पर कारोबार कर रहे थे।

इसी के साथ लंदन स्थित एवा ट्रेड के मुख्य बाजार विश्लेषक नईम असलम ने कहा है कि कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए व्यापारी सोना बेचना नहीं चाहते हैं। वहीं आर्थिक अनिश्चितता और बढ़ती महंगाई गोल्ड की कीमतों को बढ़ाने का कारण बन रही है।

दुबई में आज सोने के दाम में हुआ बदलाव, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

वहीं असलम ने कहा है कि कोविड -19 संस्करण दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को नए लॉकडाउन के लिए मजबूर कर रहा है और यह यूरोप में बहुत आसानी से हो सकता है और साथ ही प्रतिबंधों को कम करना जारी है। वहीं निवेशकों का मानना है कि सोने की कीमत बढ़ने की बहुत संभावना फिलहाल अधिक है। 2021 के अंत तक सोने की कीमत 1,850 डॉलर से अधिक हो सकती है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

दुबई में आज सोने के दाम में हुआ बदलाव, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

यूएई के अलावा अगर भारत में गोल्ड के ताजा रेट की बात किया जाए तो सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद मंगलवार को दिल्ली के घरेलू बाजार में कीमतों में इजाफा हुआ। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज सोने की कीमत में 160 रुपये और चांदी की कीमत में 669 रुपये का इजाफा हुआ है।

इस बढ़ोतरी के बाद 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने  का भाव 48006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी की कीमत भी बढ़कर होकर 69254 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।