Placeholder canvas

नए साल पर दुबई में सोने की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें भारतीय रूपए में दाम

Dubai Gold Rate Today: आज से साल 2022 का आगाज हो चुका है। इस नए साल के मौके पर दुबई में सोने के नए रेट्स जारी किए गए हैं। अगर पिछले दिन के हिसाब से आज के मौजूदा रेट की बात किया जाए तो इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

ऐसे में अगर आज नए साल के मौके पर प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate Today)

Dubai Gold Rate Today

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 1 जनवरी को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh221.75 (भारतीय रूपए 4498.64) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh208.25 (भारतीय रूपए 4224.76) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh198.75 (भारतीय रूपए 4032.04) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh170.25 (भारतीय रूपए 3453.86) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh207.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh208.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh220.50 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh221.75 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने (Dubai Gold Rate Today) खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

नए साल पर दुबई में सोने की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें भारतीय रूपए में दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो इसमें तेजी देखने को मिली है। सोने और चांदी दोनों की कीमतें महंगी हो गई हैं। 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 48078 रुपये में बिक रहा है, जबकि एक किलो चांदी महंगी होकर 61896 रुपये की हो गई है।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

नए साल पर दुबई में सोने की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें भारतीय रूपए में दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।