Placeholder canvas

Dubai में Gold की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold Rate Today: यूएई में हर रोज की तरह आज, 19 जनवरी को सोने के नए रेट जारी किए गए हैं। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate Today)

Dubai में Gold की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 19 जनवरी को दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh220.00 (भारतीय रूपए 4454.72) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh206.75 (भारतीय रूपए 4186.43) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh197.25 (भारतीय रूपए 3994.06) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh169.00 (भारतीय रूपए 3422.04) पर चल रहा है।

बता दें, बीते दिन दुबई में 24 कैरेट गोल्ड का दाम 219.25 दिरहम प्रति ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का दाम 206.00 दिरहम प्रति ग्राम, 21 कैरेट गोल्ड का दाम 196.75 दिरहम प्रति ग्राम और 168.50 दिरहम प्रति ग्राम था। अगर बीते दिन की तुलना की जाए तो आज सोने के दाम में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

अगर यूएई में कोई प्रवासी या नागरिक आज सोने के गहने खरीदना चाह रहा है तो उसे उपरोक्त दिए गए रेट पड़ेगें, हालांकि रेट में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

जानिए भारत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Dubai में Gold की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात करें तो आज रुपया के कमजोर होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने में मामूली तेजी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, सोने की कीमत 16 रुपये की तेजी के साथ 47,878 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Dubai में Gold की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।