Placeholder canvas

दुबई ने विदेश से लौटने वाले निवासियों के लिए जारी किए क्वारंटाइन के नियम

चीन से दुनियाभर के देशीं में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जहां लॉकडाउन लगाया गया है वहीं इस लॉकडाउन के बीच दूसरे देशीं से वापस आने वालों को क्वारंटाइन में रहना होगा। वहीं इस दुबई में क्वारंटाइन को लेकर  दिशा निर्देश जारी हुए हैं।

दरअसल, दुबई टूरिज्म ने दुबई लौटने वाले निवासियों के लिए होटल और घर में क्वारंटाइन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। बीते गुरुवार को फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटीजनशिप ने विभिन्न देशों से यूएई में 200,000 निवासियों की वापसी की सुविधा के लिए एक बड़ी पहल की घोषणा की। जिसके बाद दुबई टूरिज्म के क्वारंटाइन को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं।

दुबई टूरिज्म के अनुसार बनाए क्वारंटाइन के नियम 

दुबई ने विदेश से लौटने वाले निवासियों के लिए जारी किए क्वारंटाइन के नियम

 

दुबई लौटने वाले निवासियों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा। वहीं उनके क्वारंटाइन करने के लिए दो विकल्प हैं। विदेशों से आने वाले लोग होटल या फिर घर में खुद को क्वारंटाइन कर सकते हैं। वहीं यात्रियों को घर में या फिर होटल में 14 दिन के क्वारंटाइन रहने की जानकारी एयरलाइन टिकट बुकिंग के दौरान देनी होगी। वहीं दुबई पर्यटन वेबसाइट दी गयी क्वारंटाइन होटलों की सूची उपलब्ध है।

इसके अलावा COVID-19 परीक्षण से गुजरना होगा और हवाई अड्डे पर उन्हें दिए गए स्पष्ट निर्देशों का पालन करना होगा। साथ ही COVID-19 DXB ऐप इंस्टॉल करनी हिगी और इस ऐप पर पंजीकरण भी करना होगा

होटल क्वारंटाइन के नियम 

दुबई ने विदेश से लौटने वाले निवासियों के लिए जारी किए क्वारंटाइन के नियम

 

होटल क्वारंटाइन और अन्य अमीरात के लिए आगे की जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वहीं निवासियों को क्वारंटाइन अवधि के दौरान कमरे के अंदर रहना होगा। वहीं आवश्यकतानुसार अपने कमरे को साफ रखना हिगा और फेस मास्क और दस्ताने पहनना होंगे।

होम क्वारंटाइन के नियम 

दुबई ने विदेश से लौटने वाले निवासियों के लिए जारी किए क्वारंटाइन के नियम

जो लोग होम क्वारंटाइन में है हैं उन्हें भी विशिष्ट दिशानिर्देशों का पालन करना करना होगा। उनके पास एक बाथरूम के साथ एक अलग कमरा होना चाहिए। निवासी का स्वास्थ्य स्थिर होना चाहिए और न तो निवासी और न ही घर के अन्य सदस्यों को उच्च जोखिम वाली श्रेणी में आना चाहिए।

वहीं उनके पास एक सक्रिय फोन नंबर होना चाहिए साथ ही सावधानियों का पालन करने और सुरक्षा चिंताओं को दूर करने में सक्षम होना चाहिए.थर्मामीटर सहित एक प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध होनी चाहिए वहीं निवासियों को स्मार्ट ऐप के निर्देशों का पालन भी करना होगा। उन्हें अपने लक्षणों की निगरानी करनी होगी और तापमान की जांच सुनिश्चित करनी होगी। आपातकालीन स्थिति में, उन्हें ऐप पर एसओएस फीचर का उपयोग करना होगा और डीएचए की हॉटलाइन 800342 पर या एम्बुलेंस को 997 पर कॉल करना होगा।

दुबई ने विदेश से लौटने वाले निवासियों के लिए जारी किए क्वारंटाइन के नियम

उन्हें घर के अन्य सदस्यों से दूर रहना होगा और अगर किसी भी आपात स्थिति के लिए उन्हें अपना कमरा छोड़ना पड़ता है, तो उन्हें सर्जिकल मास्क पहनना होगा और खाँसते और छींकते समय मुंह और नाक को ढंकना होगा। वहीं बाथरूम आदि का उपयोग करने के बाद, चीजों को छूने से पहले हैंड वॉश प्रोटोकॉल का पालन करना होगा  वहीं दरवाज़े के हैंडल को डिस्पोजेबल दस्ताने और कीटाणुनाशक से रोज़ साफ़ किया जाना चाहिए। साझा स्थान अच्छी तरह हवादार होना चाहिए।

वहीं कपड़े धोने को अच्छी तरह से और अलग से धोया जाना चाहिए और धूप में बाहर रखना चाहिए। संगरोध व्यक्ति को बिना किसी संपर्क के कमरे के दरवाजे पर भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।आपको बता दें, इस कोरोना वायरस के कारण अभी तक 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 72 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।