Placeholder canvas

कोविड-19 नियमों का उल्लघंन करने पर दुबई पुलिस ने डीजे, दो Mangers को किया गिरफ्तार

UAE सरकार ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए कई सारे नियम बनाए हैं। वहीं इस बीच दुबई पुलिस ने इस कोविड-19 नियमों का उल्लघंन करने के मामले को लेकर एक बड़ी करवाई की है।

दरअसल, दुबई पुलिस ने कोविड -19 नियमों का उल्लघंन करने पर दुबई में एक डीजे और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एक पर्यटन कंपनी के महाप्रबंधक और इसके विपणन निदेशक ने एक बंद जगह में पार्टी रखी थी और जहां पर 100 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था।

वहीं यहां पर कोविड -19 नियमों का उल्लघंन किया जा रहा था जिसके बाद दुबई पुलिस ने एक डीजे, दो Mangers को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए दुबई पुलिस में आपराधिक जांच विभाग के निदेशक, ब्रिगेडियर जमाल सलेम अल जल्लाफ ने बताया कि उन्होंने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों को तब गिरफ्तार किया जब भीड़ पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया।

कोविड-19 नियमों का उल्लघंन करने पर दुबई पुलिस ने डीजे, दो Mangers को किया गिरफ्तार

इस वीडियो में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था और कई लोगों के जीवन को ख’तरे में डाल दिया गया था। जिसके बाद दुबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक डीजे और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर दिया।

वहीं ब्रिगेडियर अल जल्लाफ ने ये भी कहा कि जो लोग सभाओं, बैठकों, निजी और सार्वजनिक समारोहों में आमंत्रित करते हैं या सार्वजनिक स्थानों के समूह में  उपस्थित होते हैं, उनके लिए DH10,000 का जुर्माना लागू होता है। इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर जोर देकर कहा कि पुलिस कोविद -19 के खिलाफ एहतियाती उपायों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगी।

आपको बता दें,  यूएई के अधिकारी रोजाना कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से यहां पर कोरोना वायरस के लिए बनाए गये नियमों का  उल्लंघन करने वालों सख्त करवाई की जा रही है।