Placeholder canvas

दुबई पुलिस ने पेश की मिसाल, मां की शिकायत पर 45 मिनट में ढूंढा चार साल का बच्चा

दुबई से एक बड़ी खबर समाने आई है। खबर है कि यहाँ पर एक बच्चा खो गया था। वहीं इस बच्चे की माँ के द्वारा इस बच्चे खो जाने की शिकायत करने के बाद दुबई पुलिस ने इस बच्चे को 45 मिनट के अन्दर ढूंढ लिया।

दरअसल, दुबई के मिर्डिफ में एक माँ ने अपने चार साल के एक बच्चे को खो दिया। जिसके बाद इस बच्चे की माँ ने अपने बच्चे को ढूंढने के लिए दुबई पुलिस का सहारा लिया। वहीं दुबई पुलिस कि मदद इस बच्चे को ढूंढ लिया गया।

दुबई पुलिस ने पेश की मिसाल, मां की शिकायत पर 45 मिनट में ढूंढा चार साल का बच्चा

इस मामले को लेकर दुबई पुलिस में अपराध निरोधक विभाग के उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल आरिफ अली मोहम्मद ने कहा कि एक लड़का अपडाउन मिर्डिफ के पास अकेले मुख्य सड़क को पार करने की कोशिश कर रहा था। वहीं एक निवासी ने इस लड़के को अकेले अल्जीरिया स्ट्रीट पार करने की कोशिश करते देखा।

जिसके बाद उस निवासी ने लड़के को अल रशीदिया पुलिस स्टेशन ले आया और अल रशीदिया पुलिस स्टेशन ने इस लापता बच्चे की सूचना दूसरे पुलिस स्टेशन को दी और फिर जिस स्टेशन में इस बच्चे की खो जाने कि रिपोर्ट की गयी थी। वहीँ पर इस बच्चे के विवरण को मिलाया गया। वहीं 45 मिनट के बाद उसकी मां ने दुबई पुलिस ऑपरेशन कमांड को फोन किया और पुलिस ने उस बच्चे की पहचान उस माँ से की थाने आने के लिए कहा गया।

इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि “वह डर गया था और रो रहा था। वह अपनी मां को देखना चाहता था। जब तक हमें उसका परिवार नहीं मिला, हमने उसे शांत करने के लिए खिलौने दिए। ” वहीँ अल रशीदिया पुलिस स्टेशन में इस बच्चे को सामुदायिक पुलिस अनुभाग में रखा गया था और खेलने के लिए कुछ खिलौने दिए गए थे।  वहीँ 45 मिनट के बाद बच्चे की माँ उसे बच्चे को लेने के लिए पहुंच गयी  पुलिस ने मां की पहचान का सत्यापन किया और बच्चे को उसके हवाले कर दिया।