Placeholder canvas

बकरीद के मौके दुबई RTA ने की मेट्रो, ट्राम और बसों के समय की घोषणा, जानिए टाइम टेबल

सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा ईद उल-अज़हा के मौके पर करी है। दरअसल, ईद उल-अज़हा के मौके पर सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने दुबई मेट्रो, ट्राम और बसों के समय की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, बकरीद के मौके पर वाहन परीक्षण केंद्र और आरटीए ग्राहक सेवा केंद्र 19-22 जुलाई को बंद रहेंगे। वहीं आरटीए ने निवासियों से कोविड -19 सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया है क्योंकि वे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं। उनसे आगे की यात्रा की योजना बनाने और “भीड़ और देरी से बचने के लिए स्टेशनों पर जल्दी पहुंचने” का अनुरोध किया गया है।

बकरीद के मौके दुबई RTA ने की मेट्रो, ट्राम और बसों के समय की घोषणा, जानिए टाइम टेबल

दुबई मेट्रो का समय

सोमवार से गुरुवार (जुलाई 19-22): सुबह 5 बजे से 1am बजे

शुक्रवार (23 जुलाई): सुबह 10 बजे से दोपहर 1am बजे तक

शनिवार (24 जुलाई): सुबह 5 से 12am बजे तक।

दुबई ट्राम का समय

सोमवार से गुरुवार (जुलाई 19-22): सुबह 6 बजे से 1am बजे

शुक्रवार (23 जुलाई): सुबह 9 बजे से 1am बजे तक

शनिवार (24 जुलाई): सुबह 6 से 12am बजे तक।

सार्वजनिक बसें

गोल्ड सूक स्टेशन सहित मुख्य स्टेशन: सुबह 4.30 बजे से 12.30am बजे तक

अल ग़ुबैबा स्टेशन: सुबह 4.15 बजे से  1am बजे तक

सतवा स्टेशन सहित सब-स्टेशन: सुबह 4.30 बजे से रात 11pm बजे तक

रूट C01: यह चौबीसों घंटे काम करेगा

अल कुसैस स्टेशन: सुबह 4.30 बजे से 12.04am बजे तक

अल क्वोज़ इंडस्ट्रियल स्टेशन: सुबह 5.05 से 11.30pm बजे तक

जेबेल अली स्टेशन: सुबह 4.58 बजे से 12.15am बजे तक

इंटर सिटी बस और वाणिज्यिक कोच

सब स्टेशन, जैसे अल ग़ुबैबा: सुबह 6.40 बजे से रात 10.20 बजे तक

यूनियन स्क्वायर सुबह 4.25 बजे से 12.15 बजे तक

एतिसलात मेट्रो स्टेशन: सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक

अबू हेल मेट्रो स्टेशन: सुबह 6.20 बजे से रात 10.40 बजे तक

हट्टा स्टेशन: सुबह 5.30 से रात 9.30 बजे तक।

इससे पहले दुबई में सशुल्क सार्वजनिक पार्किंग अगले सप्ताह ईद अल अधा के अवकाश के दौरान उपयोग करने के लिए निःशुल्क होगी। आरटीए ने कहा कि सार्वजनिक पार्किंग 19 से 22 जुलाई (धुल हिज्जा 9 से 12) तक मुफ्त रहेगी। हालांकि, मल्टी लेवल पार्किंग टर्मिनलों का भुगतान जारी रहेगा।

आपको बता दें, Eid Al Adha दो प्रमुख त्योहारों में से एक है, और यह सभी मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। यह मक्का की तीर्थयात्रा के समापन का प्रतीक है, जिसे हज के रूप में जाना जाता है। वहीं बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा, बकरा ईद, के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मान्यता अनुसार, हर साल बकरीद 12वें महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। यह रमजान माह के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाती है।