Placeholder canvas

Dubai: शेख हमदान बने नवजात जुड़वां बच्चों के पिता, दोनों बच्चो के साथ शेयर की पहली तस्वीर

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है। खबर है कि गुरुवार शाम को दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम पिता बन गये हैं

शुक्रवार को दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने पिता बनने की खबर साझा करते हुए अपने नवजात जुड़वां बच्चों की एक तस्वीर पोस्ट करी है। दुबई के क्राउन प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर अपने जुड़वा बच्चों को पकड़े हुए एक तस्वीर शेयर करी और इस तस्वीर में वो एक सफेद कंदौरा पहने हुए सोफे पर बैठे है।

इससे पहले गुरुवार को, शेख हमदान ने नीले और गुलाबी पैरों की एक साधारण छवि पोस्ट करने के लिए इंस्टाग्राम पर  उन्होंने और उनकी पत्नी शेखा शेखा बिन्त सईद बिन थानी अल मकतूम ने एक लड़की और एक लड़के का स्वागत किया। वहीं शेख हमदान ने आज की पोस्ट में आशीर्वाद के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।

Dubai: शेख हमदान बने नवजात जुड़वां बच्चों के पिता, दोनों बच्चो के साथ शेयर की पहली तस्वीर

वहीं दुबई के क्राउन प्रिंस द्वारा शेयर की गयी इस पोस्ट को 200,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं, परिवार, दोस्तों और स्थानीय सोशल मीडिया प्रभावितों द्वारा बधाई संदेश मिल रहे हैं।

दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय के एक अधिकारी ने खलीज टाइम्स को बच्चों के नामों की पुष्टि करी है और इन दोनों बच्चो का नाम शेखा बिन्त हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम और राशिद बिन हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम है। वहीं लड़की को अपनी मां का नाम मिला है, जबकि लड़के ने शेख हमदान के दादा शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के साथ अपना नाम साझा किया है।