Placeholder canvas

दुबई पर्यटन ने करी घोषणा, कोरोना वायरस के कारण मनोरंजन गतिविधियों को किया निलंबित

कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए दुबई में बड़े पैमाने पर कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं इस बीच दुबई पर्यटन ने एक बड़ी घोषणा करी है और इस बात की जानकारी दुबई मीडिया कार्यालय ने दी है।

दुबई मीडिया कार्यालय ने जानकारी दी है कि गुरुवार को अमीरात में जारी किए गए सभी मनोरंजन परमिटों को निलंबित कर दिया है। वहीं दुबई मीडिया कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा करते हुए जानकारी दी कि दुबई  पर्यटन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मनोरंजन परमिटों को निलंबित कर दिया और अमीरात में जारी किए गए सभी मनोरंजन परमिट को निलंबित करने की प्रकिया तुरंत प्रभावी होंगे। इसी के साथ ये भी जानकारी दी कि दुबई पर्यटन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ प्रगति का मूल्यांकन करना जारी रखेगा।

इसी के साथ दुबई मीडिया कार्यालय ने कहा कि पिछले तीन हफ्तों के दौरान दुबई के अधिकारियों ने 20 प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया और कोविद -19 नियमों के उल्लंघन के लिए 200 उल्लंघन जारी किए।

आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 19 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 9 करोड़ से ज्यादा ओग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। वहीं इस कोरोना वायरस को रोकने के लिए दुबई ने ये बड़ा फैसला लिया है ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें।