Placeholder canvas

Dubai ​में जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

दुबई में बीते सप्ताह सोने के दाम में गिरावट दर्ज के बाद इस सप्ताह सोने के दाम में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आमतौर पर दुबई में सोना खरीददारों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा माना जाता है। ऐसे में अगर अगर प्रवासी या नागरिक आज सोने की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार आज का रेट जरूर देख लें। बता दें, हर रोज की तरह आज भी सोने के नए दाम जारी किए गए है।

जानिए दुबई में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Dubai ​में जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

अगर आज, 29 अगस्त को दुबई में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम Dh220.00 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4402.19) दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh206.75 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4137.06) पर कारोबार कर रहा था। वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh197.25 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3946.97) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh169.00 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3381.68) पर आज चल रहा है।

प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं, हालांकि सोने के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में आप सोने के दुकान पर जानकर एक बार जरूर रेट कंर्फम कर ले।

जानिए भारत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Dubai ​में जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

बता दें, विदेशी बुलियन वायदा बाजार में सोना 13 डालर उछलकर 1818 डालर प्रति ओंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी 24 सेंट बढ़कर 2401 सेंट प्रति ओंस पर पहुंच गई। इससे भारतीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में बढ़त देखने को मिली।

स्थानीय सराफा बाजार में साप्ताहिक कारोबार के अंतिम दिन शनिवार को सराफा बाजार में तेजी दर्ज की गई। चांदी का भाव 500 रुपये प्रति किलो उछल गया। इसी तरह से सोना का भाव भी 200 रुपये प्रति दस ग्राम मजबूत हो गया। सोना 22 कैरेट का भाव भी 200 रुपये प्रति दस ग्राम मजबूत होकर 49,050 रुपये बोला गया। एक दिन पूर्व सोना के भाव में भी 100 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी।

जानें कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है।अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है। ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है।