Placeholder canvas

दुबई में आज से शुरू हुई ट्राम सेवा, पालन करने होंगे ये नियम

इस समय सभी कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे हैं। इस कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन के दौरन सभी को घर पर ही रहना है किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। वहीं इस लॉकडाउन के बीच दुबई में सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने एक बड़ी घोषणा की है।

दुबई में सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने दुबई में 13 मई से ट्राम शुरू नियमित सेवा को फिर से शुरू करेगा और आरटीए ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है।

दुबई में आज से शुरू हुई ट्राम सेवा, पालन करने होंगे ये नियम

आरटीए ने एक ट्वीट में कहा, “दुबई ट्राम, समुद्री परिवहन और साझा परिवहन बुधवार, 13 मई तक नियमित सेवा फिर से शुरू कर देंगे। सार्वजनिक परिवहन और साधनों में सक्रियता के साथ सक्रिय और निवारक स्वास्थ्य उपायों को लागू किया जाएगा।” वहीं दुबई सड़क और परिवहन प्राधिकरण ने कहा कि इस दौरान सवारियां और परिचालक दोनों की अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मास्क पहनने होंगे। “यदि आप ट्राम पर चढ़ने की योजना बना रहे हैं, तो 30 मिनट पहले स्टेशन पर जाएं, और एक फेस मास्क पहनना न भूलें।”

वहीं ये ट्राम सेवा शनिवार से गुरुवार तक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक और शुक्रवार को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक संचालित होगा। बता दें, इससे पहले दुबई में बस और मेट्रो की सेवा भी शुरू कर दी गयी थी।

आपको बता दें, कोरोना वायरस से सभी देशों में कोहराम मचा हुआ है इस कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 42 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए सभी देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। ताकि इस वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।