Placeholder canvas

कम पैसों में घूमना चाहते हैं दुबई तो यह टिप्स आपके लिए हो सकते हैं फायदेमंद!

दुबई पर्यटन के लिहाज से दुनिया का सबसे बेहतरीन जगह है यह कहना गलत ना होगा। अगर आप भी घूमने की सोच रहे हैं तो आपके लिए दुबई एक अच्छा प्लेस रहेगा। दुबई अपने रहन सहन, लग्जरियस होटल और ऊंची इमारतों के लिए प्रसिद्ध है।

अगर आप भी दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यहां पर बताए गए कुछ टिप्स फायदेमंद साबित हो सकते हैं जिनकी मदद से आप दुबई ट्रिप के दौरान अपने काफी पैसे बचा सकते हैं।

मेट्रो की सवारी करके निहार सकते हैं शहर

कम पैसों में घूमना चाहते हैं दुबई तो यह टिप्स आपके लिए हो सकते हैं फायदेमंद!

अगर आप दुबई शहर को अच्छी से देखना चाहते हैं तो आपको घूमने के लिए शहर में सबसे सस्ते साधन के रूप में मौजूद मेट्रो रेल की सवारी करनी चाहिए। जोकि एयरपोर्ट पुरानी दुबई मरीना जैसे मुख्य स्थानों से जुड़ी हुई है। जो सुबह 6:00 बजे से 12:00 बजे तक चलती है जबकि गुरुवार और शुक्रवार को यह ट्रेन 1:00 बजे तक चलती है टिकट का किराया लगभग ₹61 से ₹163 तक के बीच में होता है।

इन जगहों पर सस्ते में कर सकते हैं शॉपिंग

दुबई

दुबई अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है यहां पर हर एक चीज का काफी महत्व होता है। यहां पर मिलने वाली चीजें काफी महंगी होती हैं। ऐसे में यह बिल्कुल नहीं है कि यहां पर सस्ता सामान नहीं मिलता है। यहां पर बहुत सारे कैसे माल्स है जहां पर आपको छूट पर भी सामान मिलता है। फैशनेबल कपड़ों के मामलों में दुबई एक अच्छी जगह है यहां पर आपको चीन के बने बाद आसानी से मिल जाएंगे। और यहां के करमा बाजार में आपको कपड़े गिफ्ट आइटम शूज के अलावा हैंडबैग्स अच्छी कीमत में मिल जाएंगे।

beach का उठा सकते हैं लुत्फ़

दुबई

दुबई स्थित जुमैरा ह बीच पार्क भी खूबसूरती की वजह से विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर सफेद रेत और क्रिस्टल लेयर वाटर पार्क शोभा बढ़ा देते हैं। सबसे अच्छी बात है इस जगह पर घूमने के लिए कोई टिकट वगैरा नहीं लगता है। ऐसे में आपको सप्ताह के अंत में यहां पर काफी लोगों का जमावड़ा मिलेगा। किसी स्थान पर दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक बनाने के लिए लोग काफी भारी संख्या में आते हैं। इस पार्क में वालीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल, खाने के लिए किओस्क, इत्यादि मौजूद हैं। इसके अलावा अगर आप अकेले में समय व्यतीत करना चाहते हैं तो आप लगभग ₹100 की कीमत पर टिकट खरीदकर अलमंजार बीच पार्क जा सकते हैं। इसके अलावा किफाक़ और जबील पार्क हैं। इन जगहों पर आसानी से मेट्रो की सवारी करके जाया जा सकता है।

म्यूज़ियम सिटी है दुबई?

दुबई

वैसे तो दुबई में कई म्यूजियम स्थित हैं जो इस शहर की सांस्कृतिक पहलुओं पर बारीकियों से हर एक पहलू को बयां करते हैं। इन्हीं म्यूजियम में एक है दुबई मूविंग इमेज म्यूजियम जैसे म्यूजियम में बड़े लोगों के लिए ₹1000 के आसपास की टिकट लगती है।

इसके साथ कुछ ऐसे संग्रहालय भी है जहां पर जाना बिल्कुल मुफ्त है जैसे कि दुबई पुलिस संग्रहालय यह संग्रहालय दुबई पुलिस की उपलब्धियों के बारे में पर्यटकों को जानकारी देता है। जबकि दुबई का पर्ल संग्रहालय यूएई में मोती के इतिहास के बारे में एक अलग झलक दिखाता है।

इसके अलावा दुबई में एक ऊंट संग्रहालय है जो दुबई के ऊंटों के इतिहास से पर्यटकों को रूबरू करवाता है। इन संग्रहालय व में जाने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं लगती मगर यहां पर जाने के लिए आपको अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती है।