Placeholder canvas

DUBAI ने शुरू की दुनिया की पहली ऑनलाइन ‘फतवा’ सर्विस, पूरी दुनिया के मुस्लिम उठा सकते हैं फायदा

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से पूरी दुनिया को अपने घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जहां इस समय कोरोना ने पूरी दुनिया के नाक दम कर रखा हैं वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए दुनिया के सभी धार्मिक स्थल को भी बंद कर दिया गया है। वहीं इन सब के बीच दुबई से एक नई खबर सामने आई हैं।

बता दें कि दुबई में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से फतवे जारी करने का एक नया रास्ता निकाला गया है। इस नई टैक्नोलॉजी से इस्लाम से जुड़े सभी नियम और कायदे धार्मिक मामलों की जानकारी और फतवे जारी किए जाएगें। फतवे जारी करने के इस स्टाइल को ‘Virtual Ifta’ नाम दिया गया है। बता दें कि ये दुनिया की पहली ऑनलाइन फतवा जारी करने वाली सर्विस हैं। इससे पहले फतवा जारी करने का कोई ऑनलाइन साधन लोगों के पास मौजूद नहीं था।

एक बार में 205 सवालों का जवाब मिलेगा 

DUBAI ने शुरू की दुनिया की पहली ऑनलाइन ‘फतवा’ सर्विस, पूरी दुनिया के मुस्लिम उठा सकते हैं फायदा

‘Virtual Ifta’ नाम की ये सर्विस एक बार में 205 सवालों के जवाब आसानी से सकती है। इसमें लाइव चैट का विकल्प भी मौजूद है, जिसके जरिए लोग अपने सवाल पूछ सकते है। इनमें नमाज या सलाहों से जुड़े सवाल भी शामिल है। ‘Virtual Ifta’ की सर्विस शुरूआत में अंग्रेजी और अरबी में दी जाएगी, लेकिन कुछ दिनों के बाद इसमें कई ओर दूसरी भाषाएं भी शामिल की जाएगी। वहीं फ्यूचर में वर्चुवल इफ्ता की सर्विस को व्हाट्सएप के अनुसार तैयार करने की प्लानिंग की जा रही हैं। फतवा जारी करने की इस सर्विस में रमजान, जकात और शुद्धता समेत कई तरह से सब्जेक्ट जोड़े गए है।

पूरी दुनिया के मुस्लिम इस सेवा का ले सकते हैं फायदा

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, वर्चुवल इफ्ता की ये सेवा इस्लामिक अफेयर्स और चैरिटेबल एक्टिविटीज डिपार्टमेंट यानी IACAD की वेबसाइट पर मिलेगी। दुनिया के किसी कोने से मुसलमान इस सेवा का फायदा उठा सकते हैं। जल्दी ही यह सेवा ऐप के रूप में भी उपलब्ध होगी जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आने वाले समय में इस सर्विस को लोगों के लिए और आसान बनाने के लिए बोलकर सवाल पूछे जाने के काबिल बनाया जाएगा। जिसका जवाब लोगों को स्क्रीन पर लिखकर मिलेगा। इसके साथ इस वेबसाइट को कई और तरीकों से लोगों के लिए आसान बनाया जाएगा।