दुनिया के सबसे अमीर 500 लोगों की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर esla और SpaceX के CEO एलन मस्क है और उन्हें ये उपाधि पिछले हफ्ते Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस को पछाड़कर मिली है। वही इस बीच हम इस पोस्ट के जरिये आपको दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की जिंदगी से जुड़ी बातें बताने जा रहे हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, esla और SpaceX के CEO एलन मस्क की नेटवर्थ 2020 में 150 बिलियन डॉलर के पार चली गई थी और टेस्ला का शेयर 743 परसेंट बढ़ चुका है। वहीं गुरुवार को Tesla के शेयर में आई 5 परसेंट की तेजी आई है जिसके बाद एलन मस्क को दुनिया का सबसे अमीर शख्स बन गये हैं। वहीं उनकी कुल नेटवर्थ 188।5 बिलियन डॉलर पहुंच गई, जो कि जेफ बेजोस से 1.5 बिलियन डॉलर ज्यादा है। बेजोस अक्टूबर 2017 से ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए थे।
जानकारी के अनुसार, एलन मस्क का जन्म 1971 में प्रीटोरिया, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। 17 साल की उम्र में वो कनाडा चले गए और उनके पास दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और अमेरिका की नागरिकता है। वहीं एलन मस्क ने अबतक उन्होंने 8 कंपनियों Tesla, SpaceX, Hyperloop, OpenAI, Neuralink, The Boring Company, Zip2, PayPal की शुरुआत की है।
वहीं बचपन से ही एलन मस्क को टेक्नोलॉजी में काफी रूचि थी। मस्क ने सिर्फ 9 साल की उम्र में ही पूरी Encyclopedia Britannica पढ़ ली थी। इसी के साथ 12 साल की उम्र में उन्होंने खुद ही कंप्यूटर कोडिंग भी सीखी। वहीं उन्होंने एक वीडियो गेम भी बनाया था जिसका नाम था Blastar था इस वीडियो गेम को उन्होंने 500 ऑस्ट्रेलियन डॉलर में बेचा था।
मस्क जब छोटे थे तो स्कूल में उन्हें काफी स’ताया गया, एक बार तो उन्हें उनके साथियों ने इतना पी’टा कि अस्पताल ले जाना पड़ा। इसी वजह से मस्क ने तब 15 साल की उम्र में मार्शल आर्ट्स और कुश्ती सीखी। कहा जाता है कि Marvel का सुपर हीरो आयरन मैन जिसका किरदार टोनी स्टार्क ने निभाया था, दरअसल एलन मस्क की जिंदगी पर आधारित है। Iron Man 2 में मस्क ने एक कैमियो भी किया है। The Simpsons, Big Bang Theory और South Park जैसी सीरीज में एलन मस्क ने थोड़ी एक्टिंग भी की है। वहीं मस्क ने University of Pennsylvania से ग्रेजुएशन किया है इसके बाद वो एनर्जी फिजिक्स में Ph.D करने के लिए वो Stanford University भी गए। हालांकि दो दिन बाद ही उन्होंने Zip2 Corporation लॉन्च करने के लिए यूनिवर्सिटी छोड़ दी।
इसी के साथ मस्क रॉकेट बनाने वाली कंपनी SpaceX में मस्क मेजोरिटी रखते हैं और CEO भी हैं, लेकिन कोई सैलरी नहीं लेते। वहीं उनकी कंपनी Tesla के नतीजे खराब आने के बाद एलन मस्क ने एक बार उसे बेचने की भी सोची थी। वहीं अपने कॉलेज के दिनों में एलन मस्क को सिर्फ 1 डॉलर प्रति दिन में अपना गुजारा करना पड़ा था। वो दिन काफी मुश्किल थे। लेकिन आज वो दुनिया से सबसे आमिर इंसान हैं।
एलन मस्क के 6 बच्चे हैं, सभी के सभी लड़के हैं। पहली पत्नी से उनके 5 बच्चे हैं। साल 2020 में उनकी कैनेडियन गर्फफ्रेंड सिंगर Claire Elise Boucher से उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने X Æ A-12 Musk रखा है।
वहीं हाल ही में उन्हें दुनिया के सबसे अमीर शख्स घोषित किया गया जिसकी वजह से आज सभी लोग उन्हें गूगल पर सर्च कर रहे हैं।