Placeholder canvas

दुबई के रास्ते यात्रा करने वाले भारतीय विजिटर्स को मिल सकता है 14 दिन का वीजा, पूरा करनी होगी ये शर्ते

अमीरात एयरलाइन ने एक अहम जानकारी दी है और ये जानकारी उन भारतीय नागरिकों के लिए हैं, जो दुबई के रास्ते भारत आना चाहते हैं। ऐसे यात्रियों को अमीरात में वीजा ऑन एरावल प्रदान किया जाएगा। अगर वे कुछ शर्तों को पूरा करते हैं।

दी गई जानकारी के अनुसार, अमीरात की तरफ से वीजा ऑन एरावल पाने वाले भारतीय नागरिकों दुबई में अधिकतम 14 दिनों का प्रवास दिया जाएगा। वीजा ऑन एरावल लेने वाले यात्रियो के पास संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जारी किया गया विज़िटर वीज़ा या ग्रीन कार्ड होना चाहिए है।

या फिर उन लोगों को भी वीजा ऑन एरावल मिल सकता है, जिन्होंने यूनाइटेड किंगडम या यूरोपीय संघ द्वारा जारी किया गया निवास वीजा हो।

दुबई के रास्ते यात्रा करने वाले भारतीय विजिटर्स को मिल सकता है 14 दिन का वीजा, पूरा करनी होगी ये शर्ते

अमीरात एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम या यूरोपीय संघ द्वारा जारी वीजा कम से कम छह महीने के लिए वैध होना चाहिए। साथ ही दुबई की यात्रा करने वाले यात्रियों के पास एक नकारात्मक Covid19 RTPCR परीक्षण प्रमाणपत्र होना चाहिए, जिसकी वैधता प्रस्थान के 72 घंटे या 48 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए, जो मूल स्थान पर निर्भर करता है।

इसी के साथ पीसीआर परीक्षण प्रमाण पत्र यात्री के प्रस्थान देश में एक अधिकृत सुविधा द्वारा जारी किया जाना चाहिए। प्रमाणपत्र जो पहले से ही किसी अन्य गंतव्य की यात्रा के लिए प्रस्तुत किए जा चुके हैं, उनका पुन: प्रवेश के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है, भले ही वे अभी भी वैधता अवधि के भीतर हों।