Placeholder canvas

एतिहाद एयरवेज ने दी खुशखबरी, 7 अक्टूबर से हफ्ते में पांच फ्लाइट भरेगी सेशेल्स के लिए उड़ान

Etihad एयरवेज ने एक बड़ी घोषणा की है और ये घोषणा सेशेल्स (Seychelles) के लिए नए उड़ानों की जानकारी को लेकर है। दरअसल Etihad एयरवेज ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि अक्टूबर से सेशेल्स के लिए हफ्ते में संचालित होने वाली फ्लाइट की संख्या चार से बढ़ाकर पांच कर दी जाएगी। फ्लाइट की संख्या 7 अक्टूबर से बढ़ाई जाएगी।

वहीं अबू धाबी स्थित एतिहाद एयरवेज 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच सात अतिरिक्त फ्लाइट  सेवाएं भी संचालित करेगा। इसी बीच एतिहाद एयरवेज के सेल्स एंड कार्गो के सीनियर उपाध्यक्ष Martin Drew ने कहा है कि सेशेल्स हमारे महत्वपूर्ण गंतव्यों में से एक है। यूएई से आने और जाने वाली फ्लाइट के जरिए बड़ी तदाद में यात्री सफर करते हैं, जो यात्री यूएई में वैक्सीन ले चुके हैं। ऐसे यात्री बिना की क्वारंटाइन के सेशेल्स के लिए सफर कर सकते हैं। ऐसे में परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए सेशेल्स यूएई के नागरिकों के लिए सुनहरा मौका है।”

एतिहाद एयरवेज ने दी खुशखबरी, 7 अक्टूबर से हफ्ते में पांच फ्लाइट भरेगी सेशेल्स के लिए उड़ान

इसी के साथ एतिहाद एयरवेज ने सेशेल्स के लिए टिकट सेल भी शुरू की है, जो केवल एयरलाइन की वेबसाइट पर 2 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक मान्य है। यात्री वापसी की टिकट के लिए इकोनामी की टिकट कम से कम Dh1,795 में प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ Etihad एयरवेज ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि अबू धाबी जाने वाले यात्रियों को एक्सपो 2020 दुबई का मुफ्त टिकट मिलेगा और ये वैश्विक आयोजन 1 अक्टूबर से छह महीने तक चलने वाली है।

एतिहाद एयरवेज ने दी खुशखबरी, 7 अक्टूबर से हफ्ते में पांच फ्लाइट भरेगी सेशेल्स के लिए उड़ान

एतिहाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘एक्सपोनेंशियल अबू धाबी’ अभियान के तहत विशेष प्रचार के रूप में विजिटर एक्सपो की यात्रा का आनंद ले सकते हैं और अबू धाबी और देश के बाकी हिस्सों में अविश्वसनीय पर्यटक आकर्षणों का भी पता लगा सकते हैं और ये प्रचार 23 सितंबर से शुरू होगा और 31 मार्च, 2022 तक चलेगा।

वहीं Etihad एयरवेज के कार्यकारी निदेशक, अतिथि अनुभव, ब्रांड और मार्केटिंग टेरी डेली ने कहा कि एक्सपो 2020 स्थल अबू धाबी से 45 मिनट की ड्राइव दूर है, जो इवेंट में आने पर राजधानी को ठहरने के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। वहीँ उन्होंने ये भी कहा है कि एक्सपो 2020 एतिहाद एयरवेज के लिए कई रोमांचक अवसर लाता है, और हमें इस आयोजन का आनंद लेने के लिए दुनिया को आमंत्रित करने पर गर्व है।