Placeholder canvas

दुबई में इन विशेष परिस्थितियों में फेस मास्क पहनने से मिलेगी विशेष छूट

कोरोना वायरस की वजह से सभी देश परेशान है। वहीं इस कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए दुबई में फेस मास्क के उपयोग पर दिशानिर्देश जारी किए गए है।

दरअसल, दुबई के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की अध्यक्षता में संकट और आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने विभिन्न आयु समूहों के लिए घर के बाहर और सार्वजनिक क्षेत्रों में फेस मास्क के पहनने को लेकर गा घोषणा की।

इन विशेष परिस्थितियों में फेस मास्क पहनने से मिलेगी विशेष छूट

इन नए दिशानिर्देश के अनुसार, कुछ परिस्थितियों में फेस मास्क पहनने से छूट दी गई है। इसमें बताया गया है कि  जब आप इनडोर या आउटडोर सेटिंग में खाना या पीना चाह रहे हें तो मास्क हटा सकते हैं। इसके अलावा अकेले या परिवार के सदस्यों के साथ ड्राइविंग कर रहे हैं वो फेस मास्क को हटा सकते हैं।

दुबई में इन विशेष परिस्थितियों में फेस मास्क पहनने से मिलेगी विशेष छूट

एक्सरसाइज करते हुए लोग अपने चेहरे से फेस मास्क हटा सकते हैं। इसी के साथ अगर आप अकेले हो तो आपको फेस मास्क लगाने की जरुरत नही है।वहीं तैराकी या स्काइडाइविंग के समय फेस मास्क लगाने की जरुरत नही है। विशिष्ट चिकित्सा उपचार चल रहा है तो फिर आपको फेस मास्क लगाने की जरुरत नही है।

इसी के साथ छह साल से कम उम्र के बच्चे, वहीं जिन लोगों की साँस की प्रॉब्लम हो वो साथ साँस संबंधी गंभीर स्थिति हो तो फेस मास्क लगाने की जरुरत नहीं है। बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती किसी को भी आमतौर पर उनकी सुरक्षा के लिए घर पर रहने की सलाह दी गयी है।

आपको बता दें, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया था। वहीं हाल ही में दुबई में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉककडाउन को खोल दिया गया है जिसके बाद यहां पर सभी आर्थिक गतिविधियों फिर से शुरू हो गयी है और इसी दौरान ये फेस मास्क पहनने के नियम जारी किए गए हैं।