दुबई इकोनॉमी कोविड-19 नियमों का उल्लघंन करने के मामले में सख्त करवाई करने में लगी हुई है। दरअसल, बीते शुक्रवार को अमीरात के अधिकारियों ने घोषणा करके जानकारी दी है कि मॉल में पांच व्यवसायों और दुबई के वारसन 3 क्षेत्र में उनके कर्मचारियों को बिना मास्क के पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया गया है। इस बात की जानकारी दुबई इकोनॉमी ने ट्वीट करके दी है।
दुबई इकोनॉमी ने ट्विटर पर कहा कि दस दुकानों को भी सोशल डिस्टेंसिंग स्टिकर की आवश्यक संख्या में जगह देने में विफल रहने के लिए चेतावनी नोटिस जारी किए गए थे।
خالفت اقتصادية دبي 5 منشآت تجارية في المراكز التجارية و في منطقة ورسان الثالثة لعدم لبس الكمامات من جانب الموظفين، وتم التنبيه على 10 محلات لعدم وضع ملصقات التباعد الجسدي.
كما بلغ عدد المنشآت التجارية المستوفية للاشتراطات, 711 محلاً. pic.twitter.com/RldgDZni3c
— اقتصادية دبي (@Dubai_DED) September 18, 2020
इससे पहले दुबई इकोनॉमी के निरीक्षणों के दौरन 12 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया थे । इसी के साथ वाणिज्यिक अनुपालन और उपभोक्ता संरक्षण ने पांच अन्य प्रतिष्ठानों को भी आवश्यकता के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के स्टिकर न रखने के लिए चेतावनी जारी की।
इसी के साथ प्राधिकरण ने याद दिलाया कि अधिकारियों द्वारा या उपभोक्ताओं और जनता द्वारा बताए गए एहतियाती उपायों के किसी भी उल्लंघन या दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दुबई उपभोक्ता ऐप के माध्यम से एहतियाती दिशानिर्देशों का पालन न करने के लिए सभी से आह्वान किया है।
आपको बता दें, यूएई के अधिकारी रोजाना कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से यहां पर कोरोना वायरस के लिए बनाए गये नियमों का उल्लंघन करने वालों सख्त करवाई की जा रही है।