Placeholder canvas

8 जनवरी से फ्लाइट्स होगी शुरू! 23 जनवरी तक हर हफ्ते 15 उड़ानें भरेगी उड़ान, हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

भारत सरकार ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के संक्रमण रोकने के लिए 21-22 दिसंबर की मध्यरात्रि से ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं अब इस प्रतिबंध को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बड़ा ऐलान किया है।

शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत और ब्रिटेन के बीच संचालित की जाने वाली उड़ानों को लेकर घोषणा करी है कि आठ जनवरी 2021 से भारत और ब्रिटेन के बीच संचालित की जाने वाली उड़ानें दोबारा शुरू की जाएंगी और इस बात की घोषणा नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करके दी थी।

8 जनवरी से फ्लाइट्स होगी शुरू! 23 जनवरी तक हर हफ्ते 15 उड़ानें भरेगी उड़ान, हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

पुरी ने ट्वीट करके कहा था कि 23 जनवरी तक हर हफ्ते तक 15-15 उड़ानों के आने-जाने की इजाजत होगी। ये उड़ानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद से ही संचालित होंगी। नागर विमानन महानिदेशालय इस संबंध में जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करेगा।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में ब्रिटेन ने नए कोरोना वायरस के स्ट्रेन की घोषणा करी थी। जिसके बाद भारत के अलावा फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड समेत कई यूरोपीय देशों ने भी ब्रिटेन पर हवाई प्रतिबंध लगा दिया था। कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक है।

यूरोप, खाड़ी देशों समेत 35 से ज्यादा देशों ने ब्रिटेन से उड़ानों या ट्रेन संचालन पर रोक लगाई थी। वही भारत की बात करें तो इस नए स्ट्रेन संक्रमित होने वालों की संख्या 20 से ज्यादा हो गई है। अभी तक कुल 107 सैंपल की रिपोर्ट आई है, इनमें शुरुआती दौर में 20 UK स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। 20 में से सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव मामले NCDC दिल्ली की लैब में पाए गए हैं।

आपको बता दें, इस स्ट्रेन के बीच भारत पहले से ही कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है। वहीं इस वायरस कि वजह से अभी तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 1 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।