Placeholder canvas

दुबई से जानें किस दिन यूपी और बिहार के लिए उड़ेंगी special flight

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। जिसकी वजह से कई भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं और इन सभी लोगों को मिशन वंदे भारत के तहत वापस लाया जा रहे है। वहीं इस मिशन केे तहत दुबई से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए भी फ्लाइट संचालित की घोषणा की गई है।

दरअसल, 26 मई से मिशन वंदे भारत का तीसरा चरण शुरू हो गया है और ये चरण जून तक चलेगा। वहीं रविवार को इस तीसरे चरण को लेकर दुबई की इंडियन एम्बीसी ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई से लेकर 4 जून तक दुबई से भारत 50 फ्लाइट्स आएंगी। वहीं इन 50 फ्लाइट्स में से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए संचालित की गयी फ्लाइट दी गयी है।

दुबई से जानें किस दिन यूपी और बिहार के लिए उड़ेंगी फ्लाइट

दुबई से जानें किस दिन यूपी और बिहार के लिए उड़ेंगी special flight

जानकारी के अनुसार, दुबई से भारत आने वाली 50 फ्लाइट्स में से एक उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट के लिए 30 मई को सुबह 11:30 बजे IX 1194 फ्लाइट की जानकारी दी गई है। इसके अलावा दुबई एयरपोर्ट से बिहार के गया एयरपोर्ट के लिए 1 जून को सुबह 11:20 बजे AI 1996 फ्लाइट रवाना होगी। इन दोनों  फ्लाइट के जरिये उत्तर प्रदेश और बिहार में फंसे हुए लोग वापस अपने देश आ सकेंगे। इसी के साथ 26 मई और 4 जून तक दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, अहमदाबाद, गोवा, चंडीगढ़, कोयम्बटूर, बेगलुरु, कोलकाता, त्रिची, मदुरै और चेन्नई और केरल के लिए भी उड़ाने संचालित की गयी है और ये सभी अस्थायी उड़ाने होंगी।

देखें पूरी लिस्ट

दुबई से जानें किस दिन यूपी और बिहार के लिए उड़ेंगी special flight

वहीं विदेशों से आने वाले भारतीय नागरिकों 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। इन 14 दिनों में से 7 दिनों तक उन्हें अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन में रहना होगा और बाकी के 7 दिनों तक वो अपने घर पर होम आइसोलेशन में रहेंगे।

आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 53 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।