Placeholder canvas

शारजाह के Wadi Al Helo में आई बाढ़ में दो बच्चों समेत चार लोगों की गई जान

शारजाह के Wadi Al Helo में मंगलवार की शाम को आई बाढ़ में अमीराती परिवार के चार लोगों कि मौत हो गई। इनमें परिवार के दो बच्चे भी शामिल थे जो रिश्ते में भाई-बहन थे। चार साल की एक लड़की और उसके दो साल के भाई दोनों इस बाढ़ में मृत पाए गए, जबकि उनके बड़े भाई, छह साल के उम्र के एक बच्चे और उनके पिता दोनों को बचाया लिया गया है।

गल्फ न्यूज के मुताबिक, मृत लड़की की पहचान मैथिल फहद अल मातुशी के रूप में की गई है, जो चार साल की है, मैथिल फहद यासमीन किंडरगार्टन की एक किंडरगार्टन स्टूडेंट है। वहीं उसका दो साल के भाई की पहचान उमर फहद अल मटरुशी के रूप में हुई है। उनके बड़े भाई खलीफा बच्चों के पिता के साथ इस घटना में बच गए। इस बाढ़ में तीन कारें बह गईं, जिसकी पहली कार में ये लोग शामिल थे। वही दूसरी कार से एक आदमी को बचाया गया और दो बाकी लोगों को मृत पाया गया। वहीं बाढ़ में बही तीसरी कार के ड्राइवर को बचा लिया गया है।

शारजाह के Wadi Al Helo में आई बाढ़ में दो बच्चों समेत चार लोगों की गई जान

शारजाह पुलिस के जनरल कमांड में ईस्ट एरिया के के पुलिस विभाग ने एक महिला सहित आठ अमीरातियों को बचाया जो इस समय अस्पताल में गंभीर हालत में है। शारजाह पुलिस के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर अब्दुल्ला मुबारक बिन आमेर की देखरेख में ये बचाव अभियान चलाया गया। सिटीजन सेफ्टी, इंटरनल, सर्च और रेस्क्यू मंत्रालय के इस बचाव अभियान में नेशनल एम्बुलेंस भी शामिल हुई। पुलिस ऑपरेशन रूम को 5:25PM बजे पहली रिपोर्ट मिली, कि सुरक्षा कारणों से सड़क बंद होने के बावजूद घाटी में एंट्री करने के दौरान तीन अमीराती लोगों की कार बाढ़ बह गई है।

स्पेशल टीम ने बाढ़ में तीन युवकों में से एक को खोजने में सक्षम रहे, बाकी दो पुरुषों को खोजने बाद सिर्फ उनके शव मिले। दूसरी रिपोर्ट शाम 6:50 बजे एक इमरती परिवार की कार से मिली, जिसमें तीन बच्चे (एक लड़की और दो लड़के) शामिल थे, जो घाटी के बाढ़ में बह गए थे। जिसमें से एक लड़की और एक लड़के की बाढ़ में बहने की वजह से मृत्यु हो गई। दूसरे भाई जो घर में सबसे बड़ा था उसे बचा लिया गया और वो अभी बिल्कुल स्वास्थ्य है। वही उनके पिता को अस्पताल में इलाज मिलने के बाद एक खोजा गया था। फिलहाल दोनों इस समय स्वस्थ्य है। पुलिस को तीसरी रिपोर्ट की जानकारी 10:20 बजे मिली, इस बार एक एमिरती परिवार के पांच लोग बाढ़ में बह गए, जो एक ही कार में बैठे थे। किसी तरह से माता, पिता और तीन बच्चों को बचा लिया गया, जो अब बिल्कुल ठीक हैं।