Placeholder canvas

सऊदी अरब में हुई ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए नया रेट

सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आई है और ये खबर सऊदी अरब में घोषित हुई ईंधन की कीमतों जुडी हुई हैं। दरअसल, सोवमार को सऊदी अरब में ईंधन की कीमतों की घोषणा हुई है और ये घोषणा नए साल के पहले महीने जनवरी के महीने के ईंधन की कीमतों की हुई है।

जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब में पेट्रोल की कीमतें सोमवार से बढ़ा दी गई हैं, और इस बात की घोषणा राज्य के निर्माता सऊदी अरामको ने करी है। वहीं Emarat Al Youm की एक रिपोर्ट के अनुसार,  ऑक्टेन 91 = SAR1.62 (Dh1.59) / लीटर; ऑक्टेन 95 = SAR1.75 / लीटर; डीजल = SAR0.52 / लीटर और केरोसिन = SAR0.70 / लीटर हो गया है।

सऊदी अरब में तेल उत्पादों की कीमतें विशिष्ट उपायों के अनुसार बदल जाती हैं। अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार ऊर्जा और पानी की कीमतें भी बदली जायगी।

तेल की कीमतों की घोषणा सऊदी अरब में उस समय की गयी है जब पूरे विश्व कोरोना वायरस महामारी से उभर रहा है। वहीं इस कोरोना वायरस के कारण अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली है। यहीं वजह रही है कि वैश्विक स्तर पर मंदी को भी देखने को मौजूदा समय में मिल रहा है।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस से अभी तक 16 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 6 करोड़ से ज्याद लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की वजह से दुनियाभर के देशों में कोहराम मचा है और इस वजह से दुनियाभर के देश मंदी के बुरे दौर से गुजर रहे हैं।