Placeholder canvas

Gold के शौकीन लोगों को इन जगहों पर मिल सकता है सबसे सस्ता सोना, भारत से इतने फीसदी कम हैं दाम

सोना खरीदना हर किसी का सपना होता है और दुनिया का हर देश इस धातु का भंडारण करता है। पुराने समय से ही लोग सोने की उपयोगिता से भली भांति परिचित हैं। आम लोगों के साथ-साथ सोना निवेशकों को भी लुभाता है। ज्यादातर निवेशक सोने में समय-समय पर सोने में निवेश करते रहते हैं। अगर बात दुनिया के लिहाज से भारत की करें तो इस वर्ष वैश्विक स्तर पर भारत में सोने के दामों में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सोना खरीददारों का साफ तौर पर मानना है कि मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई कमी से बचने के लिए वे सोने में निवेश करना पसंद करते हैं।

आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दुनिया के कुछ उन चुनिंदा देशों के बारे में बताएंगे जहां भारत के मुकाबले लगभग 15% सस्ता सोना मिलता है।

दुबई

Gold के शौकीन लोगों को इन जगहों पर मिल सकता है सबसे सस्ता सोना, भारत से इतने फीसदी कम हैं दाम

अगर आप सोने की खरीदारी करते हैं तो आपको दुबई हर हाल में आकर्षित करेगा सोने की खरीदारी के लिए लोग दुबई का रुख करते हैं। अगर लोग दुबई अन्य काम से भी जाते हैं तो वहां पर सोने की खरीदारी भी करते हैं। दुबई में दिएरा नाम की एक जगह है। जहां पर गोल्ड साउक एरिया सोने की खरीदारी का केंद्र माना जाता है। इसके अलावा गोल्ड एवं डायमंड पार्क और मालाबार गोल्ड के साथ ही जोयलुकास जैसी बाज़ारों में भी आपको आराम से कम मूल्य पर सोना खरीदने का मौका मिलता है।

थाईलैंड

Gold के शौकीन लोगों को इन जगहों पर मिल सकता है सबसे सस्ता सोना, भारत से इतने फीसदी कम हैं दाम

यूएई की राजधानी दुबई के बाद आपको अगर किसी अन्य देश में भी सोने की खरीदारी कम कीमत पर करनी है तो आपके लिए थाईलैंड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। थाईलैंड में बहुत ही कम कीमत में सोना मिल जाता है। एवं इसकी क्वालिटी भी बेहतर किस्म की होती है। थाईलैंड के गोल्ड मार्केट की बात करें तो चाइना टाउन में यावोरात रोड गोल्ड खरीदने वालों की सबसे पसंदीदा जगह मानी जाती है।

हांगकांग

दुबई, थाईलैंड के बाद आपको हांगकांग में भी गोल्ड की बड़ी संख्या में दुकाने मिलेंगी जहां पर आपको सस्ते दामों पर सोना खरीदने का अवसर मिलता है। आपको बताते चलें कि हांगकांग वर्ल्ड का सबसे सक्रिय गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक माना जाता है।

स्विट्जरलैंड

Gold के शौकीन लोगों को इन जगहों पर मिल सकता है सबसे सस्ता सोना, भारत से इतने फीसदी कम हैं दाम

स्विट्जरलैंड की बात करें तो यहां के गोल्ड डिजाइन पूरी दुनिया भर में मशहूर हैं। यहां की निर्मित घड़ियां पूरी दुनिया के बाजारों में बिकती हैं। स्वीटजरलैंड में गोल्ड का अच्छा खासा व्यापार वहां के व्यापारियों द्वारा किया जाता है।

बात करें अगर स्विट्जरलैंड के सबसे अच्छे सोने के मार्केट की तो ज़्यूरिख़ सिटी में आप को बढ़िया और दामों में सोना खरीदने का मौका मिलता है। इसके अलावा यहां के हाथों से निर्मित डिजाइनर गहनों के साथ आपको काफी वैरायटी भी देखने को मिलती हैं।

भारत

Gold के शौकीन लोगों को इन जगहों पर मिल सकता है सबसे सस्ता सोना, भारत से इतने फीसदी कम हैं दाम

भारत में सोने की बिक्री की बात करें तो यहां के लोगों को सोने की खरीदारी करना बेहद पसंद है। आमतौर पर भारत में शादी-विवाह सहित अन्य शुभ अवसरों पर सोने के आभूषणों की खरीदारी की जाती है। इसी के साथ धनतेरस दिवाली इत्यादि त्योहारों पर भी गोल्ड की बिक्री अपने चरम पर रहती है।

भारत में अगर सस्ते सोने की बात करें तो केरल में सस्ता सोना मिल जाता है। केरल के शहर कोचीन में भीमा ज्वैल्स, मालाबार गोल्ड और जोयलुकास स्थानों से आप कम कीमत अदा करके सोने की खरीदारी कर सकते हैं।