Placeholder canvas

Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लीजिए आज का ताजा रेट

दुबई से सोने की कीमतों को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है। खबर है कि दुबई में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। जानकारी के अनुसार, पिछले सत्र में दो सप्ताह के उच्च स्तर को छूने के बाद सोमवार, 5 जुलाई की सुबह बाजार के खुलने पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है और डॉलर में मामूली तेजी आई है।

वहीं यूएई समयानुसार सुबह 9.15 बजे तक हाजिर सोना 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,786.79 डॉलर प्रति औंस पर था। इसी के साथ संयुक्त अरब अमीरात में, सोने की कीमतें शुक्रवार को अपने अंतिम बंद से अपरिवर्तित थीं।

Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लीजिए आज का ताजा रेट

दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम Dh216.5 प्रति ग्राम आज दर्ज किया गया। इसके अलाव 22 कैरेट सोने का दाम Dh203.25, 21 कैरेट सोने का दाम Dh194.0 और 18 कैरेट सोने का दाम Dh166.25 पर आज चल रहा है। वहीं फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति योजनाओं पर सुराग के लिए निवेशक अधिक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे थे।

इसी के साथ डॉलर अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.1 फीसदी चढ़ा, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महंगा हो गया। वहीं एवीए ट्रेड के मुख्य बाजार विश्लेषक नईम असलम ने कहा है कि इस सप्ताह के दौरान कीमती धातु की कीमतों में कोई महत्वपूर्ण गिरावट नहीं देखी जाएगी।

Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लीजिए आज का ताजा रेट

इसके अलावा, भारत में पिछले हफ्ते सोना दो महीने से अधिक समय में पहली बार प्रीमियम पर बेचा जा रहा था क्योंकि कोरोनोवायरस की दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिए प्रतिबंधों के बाद मांग में थोड़ी ढील दी गई थी।

जानकारों की मानें तो सोने की कीमत भले ही मौजूदा समय में नीचे जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। इस वक्त सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।