Placeholder canvas

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 24 और 22 कैरेट के दाम

दुबई में हर रोज की तरह आज भी सोना के नए रेट जारी किए हैं। अगर आज सोने के ताजा रेट की बात करें तो बीते कुछ दिनों में बढ़ोत्तरी के बाद आज इसके दाम में कमी देखने को मिली। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार आज का रेट जरूर देख लें।

जानिए दुबई में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 24 और 22 कैरेट के दाम

अगर आज, 25 अगस्त को दुबई में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो इसमें आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम Dh217.25 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4392.58) दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh204.25 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4129.73) पर कारोबार कर रहा था। वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh194.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3937.65) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh167.00 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3376.58) पर आज चल रहा है।

प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं। बता दें, बीते दिन 24 कैरेट सोने के भाव 219.00 दिरहम चल रहा था, लेकिन आज इसमें करीब 2 दिरहम की गिरावट देखी गई।

जानिए भारत में क्या है आज सोने का भाव

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 24 और 22 कैरेट के दाम

दुबई के अलावा अगर भारत में आज सोने के दाम की बात किया जाए तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज सोने के भाव में 155 रुपये की गिरावट के साथ 999 शुद्धता वाले सोने का दाम 47555 रुपये प्रति किलोग्राम देखे को मिला।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर जारी रेट के अनुसार, आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 4756.00 रुपये प्रति एक ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 4356.00 रुपये प्रति एक ग्राम पर पहुंच गया है।