Placeholder canvas

Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के गहने खरीदने का बना रहे प्लान तो फटाफट चेक कर लीजिए ताजा भाव

सोने की कीमत गुरूवार, 8 जुलाई को 1,800 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसल गई। यूएई के समयानुसार आज सुबह 10 बजे हाजिर सोना 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,798.41 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम Dh219.50 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4471.59)  दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh206.25 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4201.67) पर कारोबार कर रहा था। वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh196.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4008.13)  और 18 कैरेट सोने का दाम Dh168..75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3437.73) पर आज चल रहा है।

Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के गहने खरीदने का बना रहे प्लान तो फटाफट चेक कर लीजिए ताजा भाव

प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय घरेलू बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी भाव के आधार पर सोना 208 रुपये सस्ता हो गया। वहीं, चांदी की कीमत में 1143 रुपये की भारी टूट दर्ज की गई है। 08 जुलाई को भारतीय बाजार में 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 47815 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 68285 रुपये प्रति किलो हो गई है।

जानकारों की मानें तो सोने की कीमत भले ही मौजूदा समय में नीचे जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। इस वक्त सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।