Placeholder canvas

अरब अमीरात में आज जारी हुआ सोने के नए रेट्स, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

यूएई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा जगह है। आज यूएई में गोल्ड के ताजा भाव जारी किए गए हैं। ऐसे में अगर आप गोल्ड की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार आज का रेट जरूर देख लें।

जानिए यूएई में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Dubai Gold & Jewellery Group के अनुसार, UAE में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 216.50 दिरहम ( 4406.21 रुपए) है। इसके अलावा अगर 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के रेट की बात किया जाए तो आज यूएई में इसका दाम 203.24 दिरहम (4136.35 रुपए) चल रहा है। वहीं 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने का दाम 194.00 दिरहम (3948.29 रुपए) और 18 कैरेट सोने का दाम 166.25 दिरहम (3383.52 रुपए) चल रहा है।

अरब अमीरात में आज जारी हुआ सोने के नए रेट्स, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

गौरतलब है कि, दुबई में सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। इसकी वजह से में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है।

वहीं अगर दुबई में देखा जाए तो करीब 804 से अधिक ज्वैलरी स्टोर रजिस्टर हैं। इसके लिए दुबई नगर निगम ने 9 इंस्पेक्टर नियुक्त कर रखें हैं। इनमें से 4 का सिर्फ गोल्ड की क्वालिटी चेक करना है। वहीं सोने की कीमत अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के बाजार की कीमत पर तय होती है।  इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है। दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है।

कैसा रहेगा सोने का हाल

अरब अमीरात में आज जारी हुआ सोने के नए रेट्स, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

बाजार जानकारों की मानें तो गोल्ड की कीमत भले ही मौजूदा समय में नीचे जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। जानकारों की माने तो इस वक्त सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।