Placeholder canvas

Gold Rate In UAE : दुबई में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

दुबई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत है पसंदीदा जगह है। आज दुबई में सोने की कीमत प्रति तोला 2,386.35 दिरहम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति दस ग्राम पर 2,045.11 दिरहम है। UAE में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,045.11 दिरहम है। इसके अलावा प्रति तोला 24 कैरेट सोने की कीमत 2,386.35 दिरहम है और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम पर 1,874.67 दिरहम है।

दुबई में सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है।

Gold Rate In UAE : दुबई में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

बता दें कि, दुबई में करीब 804 से अधिक ज्वैलरी स्टोर रजिस्टर हैं। दुबई नगर निगम ने 09 इंस्पैक्टरों की नियुक्ति की हुई है इनमें से 04 का काम सिर्फ सोने की गुणवत्ता की जांच करना है। यहां सोने की खुदरा कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत के आधार पर तय होती है।

इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है। दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है।

Gold Rate In UAE : दुबई में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

वहीं अगर भारत में सोने के भावों पर बात किया जाए तो सोना 44 रुपये की तेजी के साथ 44,347 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, हालांकि, चांदी 637 रुपये की गिरावट के साथ 64,110 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,747 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड के रेट

Gold Rate In UAE : दुबई में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 10.15 डॉलर की गिरावट के साथ 1,724.54 डॉलर प्रति औंस के रेट पर चल रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 25.06 डॉलर के स्तर पर हो रहा है।