Placeholder canvas

कुवैत में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 कैरेट का भाव

Kuwait Gold Rate: कुवैत में आज, 22 नवंबर को सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन के मुकाबले आज सोना सस्ता मिल रहा है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने का मन बना रहा है तो यह उनके लिए सुनहरा मौका है।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

कुवैत में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 कैरेट का भाव

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 22 नवबंर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.95 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4409.79) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.50 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4299.24) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.70 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4102.81) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.30 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3513.19) चल रही है।

भारत में आज क्या चल रहा आज सोने का रेट

कुवैत में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 कैरेट का भाव

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 22 नवंबर की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में 286 रुपये की आई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का रेट घटकर 48949 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो बीते कारोबारी दिन यानी गुरुवार को 49235 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

कुवैत में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 कैरेट का भाव

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।