Placeholder canvas

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें ताजा भाव

Kuwait Gold Rate Today: कुवैत में सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Dubai Gold Rate Today

मिली जानकारी के मुताबिक, 9 फरवरी को कुवैत में सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.90 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4438.44) है।

वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.30 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4289.66) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.50 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4091.30) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.150 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए3508.60) चल रही है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज सोने-चांदी सोना-चांदी आज महंगा हो गया है। 999 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 48933 रुपये हो गई है, जबकि एक किलो चांदी के दाम बढ़कर 62528 रुपये पर पहुंच गए हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें ताजा भाव

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।