Placeholder canvas

Gold Rate In UAE : दुबई में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

यूएई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा जगह है। बीते सप्ताह के मुकाबले अगर इस सप्ताह के अंत में यूएई मेंं सोने के भाव पर नजर डाला जाए तो इसके दाम में कमी देखी गई। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक गोल्ड की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार आज का रेट जरूर देख लें।

जानिए यूएई में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Gold Rate In UAE : दुबई में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

Dubai Gold & Jewellery Group के अनुसार, आज, 3 अगस्त को UAE में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 219.50 दिरहम (4363.92 रुपए) है। इसके अलावा अगर 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के रेट की बात किया जाए तो आज यूएई में इसका दाम 216.25 दिरहम (4299.30 रुपए) चल रहा है। वहीं 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने का दाम 196.75 दिरहम (3911.62 रुपए) और 18 कैरेट सोने का दाम 1768.75 दिरहम (35164.81 रुपए) चल रहा है।

दुबई में सस्ता हुआ सोना

Gold Rate In UAE : दुबई में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

बता दें, बीते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम 220 दिरहम प्रति ग्राम चल रहा था। वहीं आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार पर नजर डाली जाए तो सोने के दाम में कमी देखी गई। आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 219.50 दिरहम चल रहा है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक गोल्ड खरीदने हैं तो सबसे अच्छा समय चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने और चांदी का भाव

Gold Rate In UAE : दुबई में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

वहीं अगर भारत में सोने के दाम की बात किया जाए तो भारतीय बाजार में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को साने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज सोने की कीमतों में 66 रुपये की गिरावट आई है। ऐसे में आज 10 ग्राम गोल्ड का रेट 4721.00 प्रति एक ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 4324.00 रुपये प्रति एक ग्राम है।