Placeholder canvas

दुबई में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

यूएई में हर रोज की तरह आज, 5 दिसंबर को सोने के नए रेट जारी किए गए हैं। आज सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

दुबई में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 5 दिसंबर को दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh216.00 (भारतीय रूपए 4424.65) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh203.00 (भारतीय रूपए 4158.35) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh193.50 (भारतीय रूपए 3963.74) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh166.00 (भारतीय रूपए 3400.42) पर चल रहा है।

अगर यूएई में कोई प्रवासी या नागरिक आज सोने के गहने खरीदना चाह रहा है तो उसे उपरोक्त दिए गए रेट पड़ेगें, हालांकि रेट में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

जानिए भारत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

दुबई में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, हफ्ते की शुरुआत में सोने का रेट 48124 था, जो शुक्रवार तक घटकर 47544 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत 63046 से घटकर 60843 रुपये प्रति किलो हो गई। बीते एक सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 580 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव 2203 रुपये प्रति किलो गिरे हैं।

जानकारों की मानें मौजूदा समय में शादियों का सीजन शुरू चल रहा है। शादियों के सीजन के दौरान सोने की जमकर खरीदारी की जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोना-चांदी की कीमतों को बढ़ी हुई मांग का समर्थन मिलता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोना एकबार फिर 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव तक जा सकता है।