Placeholder canvas

दुबई में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट Gold की कीमत

दुबई में आज, 16 सितंबर को बीते दिन के मुकाबले सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय उनके लिए सबसे बेहतर है, हालांकि खरीदने से पहले एक बार सोने के नए रेट्स जरूर देख लें।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

दुबई में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट Gold की कीमत

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 16 सितंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh215.75 ( भारतीय रूपए 4317.83) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh202.75 ( भारतीय रूपए 4057.66) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh193.50 ( भारतीय रूपए 3872.54) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh165.75 ( भारतीय रूपए 3317.18) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए 204.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज 202.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन 217.75 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम 215.75 चल रहा है।ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

दुबई में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट Gold की कीमत

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने और चांदी के ताजा भाव की बात करें तो आज इस हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बीते एक दिन के मुकाबले सोना की कीमतों में 416 तो चांदी के रेट में 549 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज (16 सितंबर) सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट घटकर 46839 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 62532 रुपये प्रति किलो है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

दुबई में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट Gold की कीमत

गौरतलब है कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।