Placeholder canvas

UAE में जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल, NCM ने दी बड़ी जानकारी

UAE के मौसम को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है। खबर है कि UAE के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है और इस बात की जानकारी राष्ट्रीय मौसम विभाग (NCM) ने दी है।

UAE के राष्ट्रीय मौसम विभाग (NCM) के अनुसार, सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात में मौसम धुंधला और आर्द्र होगा। वहीं कई जगह पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने जिसकी वजह से मौसम धुंधला रहेगा। इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विभाग (NCM) ने ये भी जानकारी दी है UAE में कई जगहों पर कोहरे या धुंध के बनने की संभावना है और इस वजह से पश्चिमी क्षेत्रों में रात और मंगलवार की सुबह तक उमस बढ़ेगी।

UAE में जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल, NCM ने दी बड़ी जानकारी

वहीं यहां पर हल्की से मध्यम हवाएँ चलेगी और दिन के समय कई बार ताज़ा धूल उड़ सकती है। इसी के साथ अरब की खाड़ी और ओमान सागर में समुद्र मामूली से मध्यम होगा।

आपको बता दें, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) हर दिन UAE के मौसम के बदलाव की जानकारी देता है। इससे पहले भी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने UAE के मौसम को कई जानकारी दे चुका है। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) द्वारा मौसम का अपडेट मिलने पर यहां की पुलिस लोगों को मौसम को लेकर चेतावानी जारी करती है ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना ना हो।