Placeholder canvas

कुवैत से भारत लौटने होने वाले लोगों के आंकड़े जारी, 185 उड़ानों के ज़रिये इतने भारतीय आये वापस

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं इस बीच 30 मई से कुवैत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाया गया कर्फ्यू हटा दिया गया है जिसके बाद यहाँ से सबसे ज्यादा प्रवासी अपने देश लौटे हैं। दरअसल, कुवैत से कर्फ्यू हटाने के बाद यहाँ पर फंसे हुए प्रवासियों के लिए 590 उड़ानों का संचालन किया गया और इन उड़ानों के ज़रिये 1 लाख से ज्यादा  प्रवासी अपने वतन लौट भी चुके हैं।

जारी किए गये आँकड़ों के अनुसार, इन 1 लाख से ज्यादा प्रवासियों में से मिस्र समुदाय के प्रवासी सबसे ज्यादा हैं। वहीं अभी तक 293 उड़ानो के जरिये 49,986 मिस्र अपने देश वापस आ चुके हैं। इसी के साथ भारत आने वालों का आंकड़ा 30 हज़ार से अधिक है और इन सभी लोगों को वापस लाने के लिए 185 उड़ानों का संचालन किया गया है और इन उड़ानों के जरिये 30,033 से अधिक लोग वापस अपने देश लौटे हैं। वहीं भारत लौटने वाले लोगों में से ज्यादा लोग दिल्ली, गया, लखनऊ और मद्रास राज्य के हैं।

कुवैत से भारत लौटने होने वाले लोगों के आंकड़े जारी, 185 उड़ानों के ज़रिये इतने भारतीय आये वापस

इसी के साथ कुवैत से अमेरिका के लिए 32 उड़ानों का संचालन हुआ और इन उड़ानों के जरिये 6492 लोग वापस अपने देश पहुंचे हैं। ईरान के लिए कुल 11 उड़ाने संचलित की गयी है आर इन उड़ानों के जरिये 2,500 ईरानी लोग वापस अपने देश वापस आए हैं। वहीं बांग्लादेश के 2,022 यात्री 7 उड़ानों के जरिये और नेपाल के 2,113 लोग 15 उड़ानों के जरिये अपने देश वापस आए है। इसके अलावा इथियोपिया के लिए 10 उड़ानों पर 1,8686 यात्री और सूडान और पाकिस्तान की कुल 4 उड़ानों में 725 यात्री वापस अपन देश पहुंचे हैं।

आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से लगाए गये लॉकडाउन के कारण दूसरे देशों के कई लाख लोग विदेशों में  फंसे हुए हैं और जल्द से जल्द अपने देश वापस जाना चाहते हैं।