Placeholder canvas

Gold price today: सोने के दाम में आयी भारी गिरावट, खरीदने से पहले जान लें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

सोने की कीमत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि सोने की कीमत में गिरावट दर्ज करी गयी है। जानकारी के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में गिरावट के साथ सोने की कीमत कम हुई है जबकि चांदी की कीमत में तेजी आई है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 168 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है और यह 47450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ और ये जानकारी HDFC सिक्यॉरिटीज ने दी है। बता दें, इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 47618 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

Gold price today: सोने के दाम में आयी भारी गिरावट, खरीदने से पहले जान लें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

वहीं IBJA की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 999 शुद्धता यानी 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 47864 रुपए प्रति दस ग्राम (Gold rate AM) और चांदी की कीमत 69966 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं चांदी की कीमत में आज तेजी दर्ज की गई है। चांदी 238 रुपए की तेजी के साथ 69117 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68879 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना पर दबाव दिख रहा है। दोपहर के 4।30 बजे जून डिलिवरी वाला सोना 8।70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,784।40 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं MCX पर डिलिवरी वाले गोल्ड की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

Gold price today: सोने के दाम में आयी भारी गिरावट, खरीदने से पहले जान लें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

जून डिलिवरी वाला सोना दोपहर के 4:40 बजे 398 रुपए की गिरावट के साथ 47830 रुपए प्रति दस ग्राम और अगस्त डिलिवरी वाला सोना 404 रुपए की गिरावट के साथ 48100 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी की करें तो मई डिलिवरी वाली चांदी इस समय 621 रुपए की गिरावट के साथ 69717 रुपए प्रति दस ग्राम और जुलाई डिलिवरी वाली चांदी 600 रुपए की गिरावट के साथ 70822 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।