Placeholder canvas

बिना वीजा के इन 60 देशों में फ्री एंट्री कर सकते हैं भारतीय, देखिए पूरी लिस्ट

विदेश जाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए अगर सबसे जरूरी चीज होती है तो वह है पासपोर्ट (Passport)। पासपोर्ट के बगैर विदेश जाना संभव नहीं है। आपके देश का पासपोर्ट (Passport) जितना शक्तिशाली होगा। उसी अनुसार दुनिया के देशों से आसानी से प्रवेश मिलेगा।

जापान, सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट दुनिया में सबसे अधिक पावरफुल (Powerful Passport) हैं। हेनली एंड पार्टनर्स इंडेक्स (Henley Passport Index) की ताजा रैंकिग से यह जानकारी मिली है। यह इंडेक्स दुनिया के 199 देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग करती है।

जापानी पासपोर्ट से आप 193 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। जापानी पासपोर्ट (Japan Passport) लगातार पांच वर्षों से सबसे पावरफुल पासपोर्ट बना हुआ है। इसके अलावा सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट (South Korea Passport) से 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है।

87 वें नंबर पर है भारत, देश के नागरिक कर सकते हैं बगैर वीजा के 60 देशों की यात्रा

Passport
हैनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत को 87वीं रैंक मिली है। पिछले वर्ष की इसी समय के तुलना में तीन पायदान उछला है। भारत साल 2021 मेंQ3 और Q4 में 90वें स्थान पर था। पासपोर्ट इंडेक्स किसी एक देश का दूसरे देश से राजनयिक संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।

दुनिया का कोई भी देश जितना अधिक दूसरे देश तक पहुंच में आसानी रखता है उसकी रैंकिंग उतनी ही ज्यादा होती है। भारतीय पासपोर्ट (Passport) पर आप 60 देशों की वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम 109 वीं पायदान पर है। अगर पाकिस्तान के पासपोर्ट पर विदेश घूमने की बात की जाए तो इस पासपोर्ट पर 32 देशों की ही वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है।

इन 21 देशों में भारतीयों को मिलती है वीजा ऑन अराइवल की सुविधा

बिना वीजा के इन 60 देशों में फ्री एंट्री कर सकते हैं भारतीय, देखिए पूरी लिस्ट

दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां पर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। एशिया में थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव्स और श्रीलंका में इंडियंस को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मुहैया कराई जाती है। इसके अतिरिक्त अफ्रीका के 21 देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल देते हैं।

यहां पर देखें उन देशों की लिस्ट जहां पर भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलती है

FLIGHT

सेशेल्स, कोमोरो आइलैंड्स, मॉरीशस, यूगांडा, केन्या, केप वर्दे, तंजानिया, गिनी-बिसाऊ, मैडागास्कर, टोगो, मोजाम्बिक और इथियोपिया। सेंट किट्स एंड नेविस, तुर्क्स ऐंड कैकोज आइलैंड्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, सेंट लूसिया, सेंट विन्सेंट एंड द ग्रेनाडाइन्स, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, निकारागुआ, हैती, मोंसेरेट, ग्रेनादा और जमैका।

बोलीविया, इक्वाडोर, गयाना, डोमिनिका।नियू, एल सल्वाडोर, समोआ, फिजी, पलाउ, कुक आइलैंड्स, माइक्रोनेशिया , तुवालू और वनुआटू, मालदीव, इराक, भूटान, लाओस और नेपाल, तिमोर लेस्ते, कंबोडिया, थाईलैंड, मकाउ, जॉर्डन और इंडोनेशिया।