Placeholder canvas

अबूधाबी से दिल्ली लौटे भारतीय यात्री को एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार, सामने आयी ये बड़ी वजह

इन दिनों विदेश से अवैध तरीके से सोना लाने के मामले दिन प्रतिदिन सामने आते रहते हैं और यात्री कस्टम विभाग के जाल में आसानी से फंस जाते हैं फिर भी वह ऐसा करना नहीं छोड़ते हैं। इसी कड़ी में बीते दिन एक ऐसा ही मामला देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) से प्रकाश में आया है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि अवैध सोना लाने वाले भारतीय नागरिक ने कस्टम विभाग की निगाहों से बचने के लिए गोल्ड को ऐसी जगह छुपाया जहां पर सोने को ढूंढ पाना बहुत मुश्किल काम था।

अवैध रूप से सोना लाने वाले शख्स ने कस्टम की नजरों से बचने के लिए सोने का पेस्ट बनाकर छुपाया था, हालांकि कस्टम अधिकारियों की मुस्तैदी से वह बच नहीं सका।

अबूधाबी से दिल्ली आए भारतीय नागरिक को किया गया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, IGI Airport के कस्टम अधिकारियों ने भारतीय नागरिक के पास से 472 gms सोने का पेस्ट बरामद किया है। आरोपी अबूधाबी से दिल्ली के IGI Airport आया था। आरोपी के पास से 20.6 लाख रुपए की कीमत का सोना बरामद किया गया। पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि सोना बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पुछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- UAE में साल 2023 की रमजान, ईद उल-फ़ित्र और ईद उल-अज़हा के संभावित तारीख का हुआ ऐलान

गौरतलब है कि इसके पहले चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बीते बुधवार को दुबई से आने वाली फ्लाइट में एक सीट के नीचे से 1.80 किलोग्राम सोना जब्त किया है। लुधियाना के सीमा शुल्क आयुक्त वृंदाबा गोहिल ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘ सी ‘आकार के ब्रैकेट के तौर पर 99.49 प्योरिटी वाला गोल्ड 1.80 किलो ग्राम की मात्रा में बरामद किया गया है।

कितने रुपए आंकी गई है सोने की कीमत?

आपको बताते चलें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबई से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट -6E-56 की जांच करते समय कस्टम विभाग की टीम को एक सी आकर का ब्रैकेट दिखाई पड़ा। और उस पर काले रंग का प्लास्टिक चढ़ा हुआ था। और वह एक पैसेंजर की सीट के नीचे ब्लैक कलर के वेल्क्रो स्ट्रिप की सहायता से चिपका हुआ था।

दुबई से उड़ान भरकर भारत आने वाली के उड़ान तकरीबन शाम 4:20 पर हवाई अड्डे पर उतरी। फ्लाइट से बरामद किया गया 1.80 किलोग्राम सोने की कीमत तकरीबन 91,39,253 रुपए आंकी गई है। उड़ान से बरामद किए गए सोने को कस्टम विभाग की टीम ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के अंतर्गत अपने कब्जे में ले लिया है।

सीट के ऊपर बैठे व्यक्ति को नहीं थी सीट के नीचे सोना होने की जानकारी

दुबई से उड़ान भरकर भारत पहुंचने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में सोना होने की जानकारी इंडिगो के एक अधिकारी को मिली थी। जिसके आधार पर जांच करने के बाद उड़ान से सीट के नीचे से सोने की बरामदगी की गई। दूसरी तरफ जिस सीट के नीचे सोने की बरामदगी की गई उस सीट पर बैठे यात्री से इस बारे में पूछताछ की तो उसने सोने के बारे में कोई जानकारी होने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि चंडीगढ़ स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इससे पहले भी कई बार अवैध की बरामदगी की जा चुकी है। और बीते बुधवार को एक बार फिर कस्टम विभाग की टीम को अवैध सोने के रूप में 1.80 किलोग्राम की बड़ी मात्रा में गोल्ड मिला है।

ये भी पढ़ें- Dubai में Gold खरीदने का सुनहरा मौका, 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट