Placeholder canvas

श्रीलंका की यात्रा के लिए भारत ने इमरान खान के विमान को दी हवाई क्षेत्र उपयोग करने की अनुमति

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 23 फरवरी को अपनी पहली यात्रा पर श्रीलंका जाने वाले हैं। वहीं उनकी इस यात्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, खबर है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विमान को  श्रीलंका जाने के लिए भारत ने रास्ता देने की मंजूरी दे दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विमान को भारतीय वायु अंतरिक्ष का उपयोग करने की अनुमति दी है। जिसके बाद अब इमरान खान 23 फरवरी को अपनी पहली यात्रा पर श्रीलंका जाएंगे।

श्रीलंका की यात्रा के लिए भारत ने इमरान खान के विमान को दी हवाई क्षेत्र उपयोग करने की अनुमति

2019 में, पाकिस्तान ने कश्मीर में कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन का हवाला देते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका और सऊदी अरब की उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलने से इनकार कर दिया था। जिसकी वजह से भारत ने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के साथ वीवीआईपी उड़ान की अनुमति से इनकार कर दिया। लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विमान को भारतीय वायु अंतरिक्ष का उपयोग करने की अनुमति दी है। जिसके बाद अब इमरान खान 23 फरवरी को अपनी पहली यात्रा पर श्रीलंका जाएंगे।

आपको बता दें, सामान्य परिस्थितियों में, वीवीआईपी विमानों को देशों द्वारा अनुमति दी जाती है। हालांकि, वीवीआईपी विमानों को अनुमति देने से पाकिस्तान का इनकार एक अपमानजनक था। जिसकी कड़ी निदा करी गयी थी।