India-UAE Flight: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहे भारतीयों के लिए एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। UAE से भारत वापस लौटने वाले हवाई यात्रियों को अब पहले से अधिक रुपए चुकाने होंगे। दुबई से भारत आने वाली उड़ानों के किराए में साल 2019 के दरमियान बड़ी बढ़ोतरी देखी गई थी।
मिली खबर के अनुसार इस साल जुलाई माह में साल 2019 के किराए से भी अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी 10 से 25% तक की हो सकती है।
आपको बताते चलें कि एयरलाइंस दुबई से मुंबई तक एक तरफ का किराया 8000 से लेकर 10 हजार तक वसूल रही हैं। मगर अब जुलाई माह से इस किराए में बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जुलाई माह में यह किराया बढ़कर तकरीबन 21 हजार रुपए (1 हजार दिरहम) हो सकता है।
जानिए कितने का हो जाएगा टिकट
अगर वर्तमान की बात करें तो दुबई से कोच्चि का किराया 10000 से 25000 (900 दिरहम) है। मगर जुलाई माह में इसका टिकट 42000 (2 हजार दिरहम या फिर इससे अधिक) रुपए का हो जाएगा।
आपको बताते चलें कि जुलाई महीने में दुबई से दिल्ली का टिकट भी तकरीबन 21000 रूएप (1000 दिरहम) हो जाएगा। अगर वर्तमान में टिकट की बात करें तो इसका किराया लगभग 6000 रुपए (300 दिरहम) है। गौर करने वाली बात भी है कि भारत से UAE जाने वाली उड़ानों के दाम भी इसी तर्ज पर बढ़ेंगे।
जुलाई से मुंबई से दुबई के लिए चुकना होगा इतना किराया
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरने पर यात्री को 54000 रुपए (2600 दिरहम) भविष्य में चुकाने पड़ेंगे। कोच्चि से दुबई के लिए उड़ान भरने पर 21000 रुपए (1000 दिरहम) है मगर इसके लिए हवाई यात्रियों को 500 या उससे अधिक दिरहम चुकाने होंगे।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने पर यात्रियों को थोड़ी राहत की उम्मीद होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जून महीने के बीच में टिकट के रेट लगभग 25000 (12 सौ दिरहम) देने होंगे। अगर इस किराए के वर्तमान रेट की बात करें तो वर्तमान में इसके लिए 10,000 (500 दिरहम) से लेकर 21000 (12 सौ दिरहम) तक चुकाने पड़ते हैं।
गौरतलब है कि मौजूदा समय में तमाम वैश्विक परिस्थितियों की वजह से पेट्रोल डीजल की आपूर्ति न हो पाने के चलते हवाई टिकट के दामों में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, टिकट के रेट में बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद भी टिकट की मांगों में कोई कमी नहीं देखी गई है।