Placeholder canvas

भारतीय दूतावास का ऐलान, जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने पर भारतीय प्रवासियों को मिलेगा इस नयी सेवा का लाभ

कुवैत से हाल ही में एक खबर सामने आई है, ये खबर कुवैत में इंडियन एम्बेसी की एक घोषणा को लेकर है। दरअसल हाल ही में कुवैत की इंडियन एम्बेसी ने कुवैत में रह रहे अपने सभी भारतीय प्रवासी को ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए इंवाइट किया है।

इसके तहत भारत का विदेश मंत्रालय, भारतीय मिशनों और प्रवासी भारतीय नागरिकों के बीच तीन तरफ से संचार का भी काम करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि भारत की केंद्र सरकार ने दुनिया भर के सभी देशों में प्रवासी के तौर पर रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक नई सर्विस की शुरुआत की है।

भारतीय दूतावास का ऐलान, जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने पर भारतीय प्रवासियों को मिलेगा इस नयी सेवा का लाभ

 

भारत के केंद्र सरकार की तरफ से शुरू किए गए इस सर्विस की हैल्प से अब दुनिया भर में फैले भारतीय प्रवासी एक दुसरे जुड़ पायेंगे। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार ये सर्विस एक तरह का कम्यूनिकेशन सर्विस होगी जिसकी मदद से भारतीय प्रवासी एक दूसरे से आसानी से बातचीत करते सकते है। ये एक तरह के एक गतिशील पोर्टल के रूप में काम करेगा। अपनी इस नयी सेवा का नाम भारत सरकार ने “ग्लोबल प्रवासी रिस्ता पोर्टल” रखा है। आप सर्विस के नाम से ही इसके काम का अंदाजा लगा सकते है।

बता दें कि भारत सरकार ने ये वेब पोर्टल भारतीय प्रवासी मेमंर्स जैसे NRI, PIO, और OCI के रजिस्ट्रेशन को सक्षम करने के लिए बना कर तैयार किया है, जिसके जरिए से इन भारतीय प्रवासी नागरिको को भारत सरकार के फॉर्नर इंडियन कम्यूनिटी से जुड़ पाएगा। इतना नहीं ये वेब पोर्टल तो NRI, PIO, और OCI की जैसी इंडियन कम्यूनिटी को कई अलग अलग नए और मौजूदा सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभ देगा जिससे उन लोगों अलग अलग सेक्टर्स में काफी फायदा मिल सकता है। इस ‘ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को दिए गए इस लिंक : https://pravasirishta.gov.in/home पर क्लिक करके अपनी डिटेल भरनी है और सबमिट करनी है।