Placeholder canvas

दुबई में वर्ल्ड एक्सपो का धमाकेदार आगाज़, सबसे बड़ा है भारत का पैवेलियन; जानिए खास बातें

दुबई में वर्ल्ड एक्सपो का शुभारंभ हो गया है और अब ये वर्ल्ड एक्सपो अगले 6 महीने चलेगा जहाँ पर दुनिया के 192 देश अपनी ताकत, तकनीक और कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस वर्ल्ड एक्सपो में भारत भी अपना दमखम दुनिया के सामने पेश कर रहा है। वहीं इस बीच इस पोस्ट के जरिये हम आपको भारत का पैवेलियन कैसा है और इस इंडियन पैवेलियन में क्या खास है इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दुबई एक्सपो में सबसे बड़ा आकर्षण भारत के पैवेलियन का है और इस पैवेलियन से पूरी दुनिया भारत का दम देखेगी। भारत के इस पैवेलियन में टाटा ग्रुप, रिलायंस, अडाणी, वेदांता, HSBC जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ साथ सैकड़ों बिजनेस ग्रुप इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जिसकी वजह से हिंदुस्तान का रंग यहा सबसे ज्यादा बेजोड और बेमिसाल होगा।

दुबई में वर्ल्ड एक्सपो का धमाकेदार आगाज़, सबसे बड़ा है भारत का पैवेलियन; जानिए खास बातें

भारत का पैवेलियन 438 हेक्टेयर का है और इसमें 600 ब्लॉक है और ये सभी ब्लॉक हमेशा घूमते रहेंगे हैं और हर ब्लॉक का घूमना ये बताता कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। दबई एक्सपो में भारतीय पैवेलियन को तैयार करने में 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

वहीं एक्सपो में भारतीय पैवेलियन 11 अलग अलग थीम पर तैयार किए गए हैं, जो भारत के ताकत और यहां निवेश की संभावनाओं को दिखाते हैं। इंडियन पैवेलियन के जरिए स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, हेल्थकेयर, स्टॉर्टअप्स, मेक इन इंडिया में निवेश की संभावनाएं बताई गई हैं।

आपको बता दें, वर्ल्ड एक्सपो की शुरुआत 1791 में चेक गणराज्य के बोहेमिया में आयोजित हुए एक बल्र्ड फेयर से हुई, लेकिन आधिकारिक तौर पर पहला वर्ल्ड एक्सपो 1851 में लंदन के क्सिटल पैलेस में आयोजित हुआ। इसके बाद दुनिया के अलग अलग शहरों में इसकी शुरुआत हुआ। वहीं दुबई एक्सपो की बात करें तो इसमें दुनियाभर की दिग्गज कंपनियो के प्रोडक्ट्स के साथ साथ नई तकनीक और इनोवेशन का अदभुत संगम होगा। यहां 190 से ज्यादा देश इक्ट्ठा हुए हैँ और सभी के अलग पैवेलियन है।